सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को भ्रमित करने वाली तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आती हैं. ऐसी तस्वीरें देखने में तो आसान लगती हैं, लेकिन इनमें छिपी चीजों को ढूंढने में अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम जाता है. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही मजेदार तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको नंबर 6 गिनने का चैलेंज पूरा करना है.
तस्वीर में एक लड़की हाथ में कार्डबोर्ड का बोर्ड पकड़े खड़ी दिखाई दे रही है. इस बोर्ड पर नंबर 6 कई पंक्तियों में लिखे हुए हैं. पहली नजर में आपको बोर्ड पर कुल 9 नंबर 6 दिखाई देंगे. लेकिन रुकिए, आपका चैलेंज सिर्फ इतने नंबर गिनने तक सीमित नहीं है. तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको सड़क के किनारे लगे ट्रैफिक साइन बोर्ड पर भी नंबर 6 दिखाई देगा. इसके अलावा, वहां एक छोटा साइन बोर्ड भी लगा है, जिस पर 6 लिखा हुआ है. यानी तस्वीर में सिर्फ लड़की के हाथ में पकड़े बोर्ड को देखकर जवाब देना सही नहीं होगा.
कार की नंबर प्लेट पर भी छिपा है नंबर 6
अब तस्वीर के सबसे दिलचस्प हिस्से पर नजर डालिए. सड़क पर खड़ी कार की नंबर प्लेट को ध्यान से देखिए. उस पर भी कई बार नंबर 6 लिखा हुआ है. अगर आप सिर्फ बड़े बोर्ड पर लिखे अंकों को गिनकर आगे बढ़ गए, तो हो सकता है कि आपकी नजर इन नंबरों पर न पड़े. यही इस ऑप्टिकल इल्यूजन की खासियत है. इसमें नंबर 6 अलग-अलग जगहों पर दिखाई देते हैं और आपको पूरी तस्वीर को ध्यान से देखना पड़ता है. कई बार हमारी नजर किसी एक हिस्से पर टिक जाती है और आसपास मौजूद चीजें हमसे छूट जाती हैं.
10 सेकंड में पूरा कीजिए चैलेंज
अब आपके पास सिर्फ 10 सेकंड हैं. तस्वीर को दोबारा देखिए और गिनिए कि इसमें कुल कितने नंबर 6 दिखाई दे रहे हैं. लड़की के हाथ में पकड़े बोर्ड से लेकर सड़क के साइन बोर्ड और कार की नंबर प्लेट तक, हर जगह ध्यान से नजर दौड़ाइए. क्या आपने सभी नंबर 6 गिन लिए? जल्दबाजी में जवाब देने के बजाय एक बार फिर पूरी तस्वीर देख लें. हो सकता है कि कोई नंबर आपकी नजरों से छूट गया हो. यह एक मजेदार नजरों का खेल है, जिसमें आपको अपनी एकाग्रता और बारीकी से देखने की क्षमता आजमाने का मौका मिलता है. अब बताइए, आपको इस तस्वीर में कुल कितने नंबर 6 दिखाई दिए?
aajtak.in