सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जो देखने में बिल्कुल सामान्य लगती हैं, लेकिन उनमें कुछ ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जो पहली नजर में दिखाई नहीं देतीं. इन्हीं तस्वीरों के जरिए लोगों को अपनी नजर और दिमाग की तेजी परखने का मौका मिलता है. आज हम आपके लिए भी ऐसा ही एक दिलचस्प ब्रेन टेस्ट लेकर आए हैं. ऊपर दिखाई गई तस्वीर को ध्यान से देखिए. पहली नजर में आपको 3 या 4 बिल्लियां दिखाई देंगी. लेकिन अगर आप ध्यान देंगे तो आपको 10 से ज्यादा बिल्लियां दिख जाएगी.
इस तस्वीर को पहली नजर में देखेंगे तो आपको एक बड़ा-सा पेड़, हरे-भरे पत्ते और सामने बैठी एक नीली बिल्ली दिखाई देगी. लेकिन जरा ध्यान से देखिए, इस तस्वीर में सिर्फ एक बिल्ली नहीं, बल्कि कई बिल्लियां छिपी हुई हैं. कुछ बिल्लियों के चेहरे पेड़ के पत्तों के बीच नजर आ रहे हैं, तो कुछ झाड़ियों में छिपी हैं. यह एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन है, जो आपकी नजर और ध्यान लगाने की क्षमता को परखता है. तस्वीर को इस तरह बनाया गया है कि पेड़ की डालियां, पत्ते और बिल्लियों के चेहरे एक-दूसरे में घुले-मिले नजर आते हैं. इसी वजह से सभी बिल्लियों को एक साथ ढूंढ पाना आसान नहीं है.
कितनी बिल्लियां नजर आईं आपको?
तस्वीर को ध्यान से देखिए और बिना जल्दबाजी किए हर हिस्से पर नजर डालिए. सबसे पहले पेड़ के ऊपरी हिस्से को देखिए, फिर तने और आसपास की झाड़ियों पर ध्यान दीजिए. आपको कहीं पत्तों के बीच चेहरा दिखेगा, तो कहीं झाड़ियों के अंदर आंखें और कान नजर आएंगे. इस पहेली की खास बात यह है कि कुछ चेहरे आसानी से दिख जाते हैं, जबकि कुछ को पहचानने के लिए तस्वीर को गौर से देखना पड़ता है. कई बार हमारा दिमाग पत्तों और डालियों को ही देखता रहता है और उनके बीच छिपे चेहरों को नजरअंदाज कर देता है.
क्या आप सभी छिपी बिल्लियों को ढूंढ पाए?
अब खुद को एक चैलेंज दीजिए. तस्वीर को दोबारा देखिए और गिनिए कि आपको कुल कितनी बिल्लियां दिखाई दे रही हैं. सिर्फ सामने बैठी नीली बिल्ली को गिनकर रुक मत जाइए, क्योंकि असली पहेली तो पेड़ और झाड़ियों के बीच छिपे चेहरों में है.
आप चाहें तो अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी यह तस्वीर दिखा सकते हैं. उनसे पूछिए कि उन्हें कितनी बिल्लियां नजर आईं. हो सकता है, आपको कोई ऐसा चेहरा दिख जाए जिसे दूसरे लोग पहचान नहीं पाए हों. तो बताइए, आपको इस तस्वीर में कुल कितनी बिल्लियां दिखाई दीं?
आपको बता दें कि तस्वीर में 11 बिल्लियां हैं.
aajtak.in