अचानक स्विमिंग पूल में समा गया शख्स, 40 फीट नीचे से मिली लाश! VIDEO

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिंकहोल खुलते ही अचानक से पानी समेत लोग उसकी ओर खिंच रहे हैं. पूल का पानी तेजी से सिंकहोल में समा रहा है. कुछ ही देर में पूल खाली हो जाता है और लोग हड़बड़ी में भागते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक ये सब कैसे हो गया. 

Advertisement
पूल के नीचे बने सिंकहोल में डूबा शख्स (फोटो- ट्विटर) पूल के नीचे बने सिंकहोल में डूबा शख्स (फोटो- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 23 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST
  • घटना का वीडियो हैरान कर देगा
  • पूल के नीचे सिंकहोल था

स्विमिंग पूल के नीचे एक सिंकहोल खुलने के बाद पूल पार्टी दर्दनाक हादसे में बदल गई. लोग नहाते हुए एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन तभी पूल के बीचो-बीच एक सिंकहोल खुल गया और देखते ही देखते लोग उसमें समाने लगे. इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें लोग स्विमिंग पूल में चीखतें-चिल्लाते नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

ये घटना गुरुवार को इजराइल के तेल अवीव से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में Karmi Yosef शहर में हुई. यहां एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें काफी सारे गेस्ट शामिल हुए थे. लोग पूल में नहाते हुए पार्टी का आनंद उठा रहे थे, तभी पूल के नीचे स्थित एक सिंकहोल खुल गया. तेजी से पानी समेत लोग उसकी तरफ खिंचने लगे. 
 
हालांकि, कुछ लोगों को 43 फीट गहरे सिंकहोल में जाने से बचा लिया गया लेकिन इस हादसे Kimhi नाम की व्यक्ति मौत हो गई. वो सिंकहोल के गड्ढे में समा गए थे. स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि घटना के वक्त वहां करीब 6 लोग मौजूद थे. जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि करीब तीन लोग घायल हो गए.  

“One man has been injured and another is missing after a sinkhole opened up in a inground pool at a home in central Israel.

The incident occurred during a pool party."

Advertisement
— natureismetal (@NIMactual)

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिंकहोल खुलते ही अचानक से पानी समेत लोग उसकी ओर खिंच रहे हैं. पानी तेजी से सिंकहोल में समा रहा है. कुछ ही देर में पूल खाली हो जाता है. लोग हड़बड़ी में भागते हुए दिख रहे हैं. लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक ये सब कैसे हो गया. 

— כאן חדשות (@kann_news)

Jerusalem Post के मुताबिक, बाद में रेकस्यू टीम को बुलाया गया. उन्होंने Kimhi नाम के शख्स के शव को सिंकहोल से बरामद किया. घटना को लेकर पूल पार्टी ऑर्गनाइज करने वाले दंपति को अरेस्ट कर लिया गया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement