गुब्बारों के सहारे उड़ रहा था YouTuber, अचानक हुआ ऐसा कि फैंस घबरा गए

60 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे होने की खुशी में मशहूर यूट्यूबर आईशोस्पीड ने ऐसा स्टंट किया कि कुछ ही सेकंड में जश्न हादसे में बदल गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
स्टंट की शुरुआत में सब कुछ ठीक लग रहा था (Photo:X/@@IShowSpeedHQ) स्टंट की शुरुआत में सब कुछ ठीक लग रहा था (Photo:X/@@IShowSpeedHQ)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूब क्रिएटर्स में शामिल आईशोस्पीड (IShowSpeed) ने 60 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे होने का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाने की कोशिश की. लेकिन यह सेलिब्रेशन कुछ ही सेकंड में हादसे में बदल गया.

21 वर्षीय यूट्यूबर ने अपने शरीर पर दर्जनों बड़े-बड़े गुब्बारे बांधे और हवा में उड़ने की कोशिश की. यह पूरा स्टंट लाइवस्ट्रीम पर चल रहा था और लाखों लोग इसे देख रहे थे.

Advertisement

हवा में पहुंचते ही बिगड़ा संतुलन

स्टंट की शुरुआत में सब कुछ ठीक लग रहा था. आईशोस्पीड ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह 60 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा हवा में रहते हुए पूरा करना चाहते हैं.कुछ ही देर बाद उनका सपना पूरा भी हो गया. लाइवस्ट्रीम के दौरान उनके यूट्यूब चैनल ने 60 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा छू लिया. इस पल को देखकर वह भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.लेकिन इसके तुरंत बाद स्टंट ने खतरनाक मोड़ ले लिया.

देखें वीडियो

जमीन पर आकर जोर से गिरे

गुब्बारों के सहारे ऊपर उठे आईशोस्पीड अचानक अपना संतुलन खो बैठे और तेजी से नीचे आ गिरे. यह पूरा हादसा लाइव कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की चिंता बढ़ गई. कई यूजर्स ने पूछा कि आखिर आईशोस्पीड ठीक हैं या नहीं.

Advertisement

देखें दूसरे एंगल से वीडियो

 

फिर खुद दिया हेल्थ अपडेट

कुछ समय बाद आईशोस्पीड ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपने फैंस को बताया कि वह सुरक्षित हैं.उन्होंने अपने हाथ के अंगूठे में लगी चोट और माथे पर लगे कट का निशान भी दिखाया. वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं. यह काफी पागलपन भरा था. 60 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.उनके इस अपडेट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली.

कौन हैं आईशोस्पीड?

आईशोस्पीड का असली नाम डैरेन वॉटकिन्स जूनियर (Darren Watkins Jr.) है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो गेम स्ट्रीमिंग से की थी.आज वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंटरनेट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं. गेमिंग के अलावा वह फुटबॉल, ट्रैवल और अलग-अलग तरह के वायरल स्टंट के लिए भी जाने जाते हैं.उनके यूट्यूब चैनल पर अब 60 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उनकी हर लाइवस्ट्रीम को दुनिया भर में लाखों लोग देखते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »