नौकरी करते हैं? महिला ने बताया- कैसे होना चाहिए वर्क लाइफ बैलेंस, वीडियो वायरल

नीदरलैंड में काम कर रही भारतीय महिला अदिति ने सोशल मीडिया पर वहां के वर्क कल्चर के बारे में अपने अनुभव शेयर किए. उन्होंने बताया कि वहां लोग काम के समय पूरी मेहनत और फोकस के साथ काम करते हैं, लेकिन ऑफिस के बाद निजी जिंदगी को भी उतना ही महत्व देते हैं.

Advertisement
नीदरलैंड का यह वर्क कल्चर लोगों को बेहतर जीवन जीना सिखाती है.. (Photo: Instagram/@extra_aditi) नीदरलैंड का यह वर्क कल्चर लोगों को बेहतर जीवन जीना सिखाती है.. (Photo: Instagram/@extra_aditi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

नीदरलैंड में जॉब कर रही एक भारतीय महिला ने वहां के वर्क कल्चर के बारे में अपने अनुभव शेयर किए हैं. उनका कहना है कि वहां काम करने के बाद काम और निजी जिंदगी को देखने का उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. महिला ने बताया कि नीदरलैंड में लोग अपने काम को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ और आराम को भी उतना ही महत्व देते हैं.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर अदिति नाम की महिला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि नीदरलैंड का वर्क कल्चर भारत से काफी अलग है. उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी दूसरे देश में काम नहीं किया है, इसलिए उनका अनुभव केवल नीदरलैंड तक ही सीमित है. फिर भी वहां के वर्क कल्चर ने उन्हें काफी प्रभावित किया है.

काम के समय पूरा फोकस
अदिति ने वीडियो में कहा कि नीदरलैंड में लोग काम के समय पूरी तरह अपने काम पर ध्यान देते हैं. वे समय के पाबंद होते हैं और अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते हैं. ऑफिस के समय में लोग केवल काम करते हैं और पूरी तरह फोकस रहते हैं. वहां काम को लेकर गंभीरता दिखाई जाती है, लेकिन बेवजह का तनाव नहीं लिया जाता. उन्होंने आगे बताया कि वहां वर्क-लाइफ बैलेंस का मतलब केवल समय पर ऑफिस से घर जाना नहीं है. इसका असली मतलब है कि जब तक आप काम कर रहे हैं, तब तक पूरी मेहनत और ध्यान से काम करें. लेकिन जैसे ही काम का समय खत्म हो जाए, उसके बाद अपने निजी जीवन को समय दें और काम को दिमाग से निकाल दें.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
अदिति के अनुसार, नीदरलैंड में लोग काम और निजी जिंदगी के बीच साफ सीमाएं बनाए रखते हैं. ऑफिस खत्म होने के बाद वे अपने परिवार, दोस्तों और खुद के लिए समय निकालते हैं. लोग अपनी सेहत, मानसिक शांति और आराम को भी बहुत महत्व देते हैं. उन्होंने कहा कि इस कल्चर की वजह से वह अपने परिवार के साथ समय बिता पाती हैं और खुद को मेंटल लेवल पर बेहतर महसूस करती हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया.

कई यूजर्स ने कहा कि हर जगह ऐसा ही काम करने का माहौल होना चाहिए. कुछ लोगों ने लिखा कि काम के समय पूरी मेहनत से काम करना और उसके बाद आराम करना ही असली वर्क-लाइफ बैलेंस है. एक यूजर ने कहा कि काश ज्यादा कंपनियां भी इस सोच को अपनाएं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह तरीका बहुत हेल्दी, समझदारी भरा और लंबे समय तक अपनाने लायक लगता है. अदिति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम और निजी जीवन के बीच बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement