गेम्स और ढेर सारा खाना... इंजीनियर ने दिखाया Google का ऑफिस, थम गईं लोगों की निगाहें

ये ऑफिस दिखने में भी काफी खूबसूरत है. जिसकी वजह से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उन्हें ऑफिस का हर हिस्सा पसंद आया है. कुछ लोगों ने तो इसे अपना 'सपनों का ऑफिस' भी कह दिया.

Advertisement
शख्स ने कराया गूगल के ऑफिस का टूर (तस्वीर- arshgoyalyt/Instagram) शख्स ने कराया गूगल के ऑफिस का टूर (तस्वीर- arshgoyalyt/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

गूगल ने हाल ही में पुणे में अपना नया ऑफिस खोला है. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऑफिस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया. ऑफिस में मौजूद सुविधाओं को देख लोगों की निगाहें वीडियो पर ही टिक गईं. यहां मसाज चेयर, गेम्स जोन और रिक्रिएशन रूम भी है. इसके साथ ही ऑफिस दिखने में भी काफी खूबसूरत है. जिसकी वजह से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उन्हें ऑफिस का हर हिस्सा पसंद आया है. कुछ लोगों ने तो इसे अपना 'सपनों का ऑफिस' भी कह दिया.

Advertisement

अर्श गोयल नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने वीडियो शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा, 'गूगल, पुणे का ऑफिस टूर. मुझे नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं कि ऑफिस के कौन से हिस्से ने आपको सबसे अधिक आकर्षित किया और क्यों.' वीडियो में गोयल कार में गूगल के पुणे ऑफिस तक यात्रा करते दिखाई देते हैं. ऑफिस में एंटर होने के बाद वो सबसे पहले कैंटीन दिखाते हैं. इसके बाद गेम्स जोन और रिक्रिएशन रूम की बारी आती है. वीडियो में गोयल को कैरम और टेबल टेनिस गेम खेलते हुए भी दिखाया गया है. वीडियो पर ओवरले टेक्स्ट में लिखा है, 'गूगल, पुणे ऑफिस में एक दिन.'

इस वीडियो को दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. तब से अभी तक इसे 5.6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और ये संख्या तेजी से बढ़ रही है. कई लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी राय शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'सर ये मेरा ड्रीम ऑफिस है.' एक अन्य यूजर लिखता है, 'ये ऑफिस मेरी बिल्डिंग की छत से दिखाई देता है.' तीसरे यूजर का कहना है, 'मुझे ऑफिस का हर हिस्सा पसंद आया. ये बहुत ही खूबसूरत है.' वहीं चौथा यूजर कहता है, 'कंप्यूटर साइंस के हर स्टूडेंट का सपना.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »