इंग्लिश सीखने के लिए की चैट, विदेशी लड़की से भारतीय को हो गया प्यार

इंग्लिश सीखने के लिए भारतीय लड़के ने चैटिंग शुरू की. इसी दौरान उनकी फिलीपींस की रहने वाली एक लड़की से दोस्‍ती हो गई. लंबे अर्से तक एक-दूसरे से चैट करने के बाद कपल ने शादी कर ली. कपल ने यूट्यूब वीडियो में अपनी लव स्टोरी शेयर की है और प्यार से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं.

Advertisement
भारतीय युवक ने रचाई फिलीपींस की लड़की से शादी (Credit: Prakash Panchal) भारतीय युवक ने रचाई फिलीपींस की लड़की से शादी (Credit: Prakash Panchal)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 10 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

भारत के लड़के ने इंग्लिश सीखने के लिए फिलीपींस की लड़की से चैटिंग की. दोनों में दोस्‍ती हुई, फिर लॉन्‍ग डिस्‍टेंस रिलेशनशिप चला और फिर कपल ने कोर्ट मैरिज कर ली. कपल ने एक यूट्यूब वीडियो में अपनी प्रेम कहानी शेयर की है और फैन्स को अपने प्यार से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए हैं.

प्रकाश पंचाल एक यूट्यूबर हैं, उनके यूट्यूब पर 10 हजार से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स हैं. वह फिलीपींस की रहने वाली पत्‍नी थेरेस के साथ वीडिोज शेयर करते हैं. प्रकाश हिंदू धर्म को मानते हैं, वहीं उनकी पत्‍नी ईसाई धर्म से ताल्‍लुक रखती हैं. आखिर फिलीपींस की लड़की को वह कैसे मिले, कैसे शादी की? इस बारे में उन्‍होंने विस्‍तार से वीडियो में बताया. 

Advertisement

प्रकाश ने कहा कि 2008 में कॉलेज कंपलीट करने के बाद उनके मामा ने इंग्लिश सीखने पर जोर दिया. उन्‍होंने मामा की बात को सीरियसली लिया. लेकिन, उनके साथ दिक्‍कत यह फंसी कि आखिर इंग्लिश किसके साथ बोले? इंग्लिश बोलने के लिए उन्‍हें कोई दोस्‍त नहीं मिल रहा था, इसी दौरान किसी ने बताया कि ऑनलाइन एक प्‍लेटफॉर्म है, जहां वह लोगों से इंग्लिश में बातचीत कर सकते हैं. 

प्रकाश ने वीडियो में बताया- 2008 में याहू मैसेंजर बहुत प्रचलन में था. इसी दौरान मैंने मैसेंजर पर अमेरिका के कुछ लोगों से बातचीत शुरू की. लेकिन-मैं Hi, How R U...से आगे बातचीत नहीं कर पाया. अमेरिकी लोग इस तरह बात करते थे कि उनकी अंग्रेजी सिर के ऊपर से निकल जाती थी. 

प्रकाश ने कहा- मैंने याहू मैसेंजर पर फिलीपींस के लोगों से बातचीत की. इन लोगों से बातचीत करने के बाद मेरी अंग्रेजी सुधरनी शुरू हो गई थी.  

Advertisement

प्रकाश ने बताया कि इसी याहू मैसेंजर पर उनकी मुलाकात अब उनकी पत्‍नी बन चुकी फिलीपींस की थेरेस से हुई. बकौल प्रकाश- हम लोगों में शुरुआत में ज्‍यादा बातचीत नहीं होती थी. 

2010 में मैंने फेसबुक ज्‍वाइन किया. इस दौरान जो लोग उनके साथ याहू पर पहले से एड थे, वह फेसबुक पर दिखने लगे. यहां उनकी थेरेस से बातचीत होती रही. 

फिर प्रकाश ने थेरेस को प्रपोज किया. इस पर थेरेस ने कहा कि उन्‍हें रिलेशनशिप को लेकर समय चाहिए. इसी दौरान कपल में बातचीत जारी रही. फिर प्रकाश ने अपने रिश्‍ते के बारे में घरवालों को भी बता दिया. प्रकाश ने इसके बाद फिलीपींस जाने के लिए भी प्‍लान किया. लेकिन, उनका वीजा कैंसिल कर दिया गया. बाद में वह सिंगापुर होते हुए फिलीपींस गए. प्रकाश और थेरेस ने फिर फिलीपींस में कोर्ट मैरिज कर ली.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »