गुरुग्राम में शख्स ने बनाया पेट-फ्रेंडली बाइक ट्रेलर, इमोशनल हो रहे यूजर्स, देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर अनुराग कुमार नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने दो कुत्तों को एक स्पेशल डिजाइन किए ट्रेलर में ले जाता दिख रहा है. इस वीडियो को देख लोग बेहद इमोशनल हो रहे हैं.

Advertisement
एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने दो कुत्तों को एक स्पेशल डिजाइन किए ट्रेलर में सफर करवा रहा है. (Photo:insta/@rohit.chopra7) एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने दो कुत्तों को एक स्पेशल डिजाइन किए ट्रेलर में सफर करवा रहा है. (Photo:insta/@rohit.chopra7)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार आपको ऐसे वीडियो देखने के मिलते हैं, जो आपको बिल्कुल इमोशनल कर देते हैं. इंसान और जानवरों के बीच प्यार की कोई सीमा नहीं होती है. इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्तों को सैर कराने के लिए अपने बाइक के पीछे एक स्पेशल डॉग ट्रेलर बनाया है जिससे वह आराम से बैठकर सैर का मजा ले सकें. 

Advertisement

खास है अनुराग की बाइक 

वायरल वीडियो में बाइकर अनुराग कुमार अपने दो प्यारे कुत्तों, स्कूबी और लड्डू के साथ हाईवे पर बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन यह कोई सिंपल सी राइड नहीं है बल्कि अनुराग की मोटरसाइकिल के पीछे डिजाइन की गई स्पेशल ट्रॉली जुड़ी हुई है, जिसे अनुराग ने खुद बनाया है, जहां उनके प्यारे साथी, एक बीगल और एक गोल्डन रिट्रीवर, आराम से बैठे रहते हैं और सफर का मजा लेते हैं. इस वीडियो को व्लॉगर रोहित चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.  

इसे अब तक 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इसमें अनुराग को आराम से कार चलाते हुए दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे पीले रंग का ट्रेलर लगा हुआ है, जो उनके साथी को आराम से सफर करवा रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इस तरह के बाइकर्स सच में प्रशंसा के लायक हैं और बाइक चलाने के लिए प्रेरणा देते हैं. 

Advertisement

दिखने में बहुत प्यारा है ट्रेलर...

इस वीडियो को और भी दिल को छू लेने वाला बनाता है इसके पीछे छिपी सच्ची लगन और प्यार. खास तौर पर बनाया गया यह ट्रेलर न सिर्फ देखने में आकर्षक है, बल्कि यह एक पालतू जानवर के मालिक और उसके कुत्तों के बीच के गहरे बंधन और सोच-समझकर किए गए डिजाइन को भी दर्शाता है. अनुराग के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कई वीडियो हैं जिनमें उन्हें स्कूबी और लड्डू को लंबी सवारी पर ले जाने से पहले ट्रॉली की जांच और उसमें कुछ सुधार करते हुए दिखाया गया है. हर वीडियो में कुत्ते शांत और खुश नजर आते हैं, मानो घर पर अकेले रहने के बजाय सफर का मजा ले रहे हों. 

सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे हैं कमेंट 

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स में जमकर तारीफ की है और तीनों को अच्छी जोड़ी, प्यारी जोड़ी और दोस्ती का आदर्श बताया है. कई लोगों ने कहा कि यह वीडियो इस बात की याद दिलाता है कि प्यार अक्सर छोटी-छोटी बातों में ही झलकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement