ग्रेटर नोएडा हिट एंड रन केस में आरोपी मनीष गिरफ्तार, कार भी बरामद

ग्रेटर नोएडा हिट एंड रन केस में पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल Alto कार भी बरामद कर ली है. इसी कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Advertisement
 ग्रेटर नोएडा से हिट एंड रन का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है (Photo:ITG) ग्रेटर नोएडा से हिट एंड रन का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है (Photo:ITG)

अरुण त्यागी

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान मनीष पुत्र देवदत्त के रूप में की है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है.

यह वही मामला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारती दिखाई दे रही थी. टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था.

Advertisement

5 लोगों को लगी थी चोट

हादसे में करीब पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. आजतक के संवाददाता हिमांशु मिश्रा के मुताबिक, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए.

वीडियो में Tata Punch नहीं, Alto कार थी

शुरुआत में वायरल वीडियो को लेकर कार के मॉडल को लेकर भ्रम था. अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, वीडियो में Alto कार दिखाई दे रही है, Tata Punch नहीं.

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त मनीष ही कार चला रहा था. यह कार उसके पिता देवदत्त के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है.

सीसीटीवी फुटेज से खंगाला गया पूरा रूट

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार का पूरा रूट खंगाल रही थी. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि कार कहां से आई थी और घटना से पहले उसकी मूवमेंट कैसी थी.

Advertisement

वीडियो में कार सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर तेजी से आती और उन्हें टक्कर मारने के बाद वहां से निकलती दिखाई दे रही थी. इसे लेकर यह सवाल भी उठा था कि टक्कर जानबूझकर मारी गई या यह हादसा था. हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल Alto कार भी बरामद कर ली गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ड्राइवर और घायलों के बीच कोई संबंध था?

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार चालक और जिन लोगों को टक्कर लगी, उनके बीच पहले से कोई परिचय या विवाद था या नहीं. इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि कहीं ड्राइवर का ध्यान मोबाइल फोन या किसी दूसरी वजह से तो नहीं भटका था.

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हादसा था या टक्कर के पीछे कोई दूसरी वजह थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »