घर में मिली 200 साल पुरानी गुफा, दोस्तों संग अंदर गई लड़की, जो दिखा उससे सब हुए हैरान

एक लड़की को घर में छिपी हुई एक गुफा मिली है, जो 200 से अधिक साल पुरानी बताई जा रही है. टीचर और स्टूडेंट्स का पूरा ग्रुप अंदर गया. इन्हें जो दिखा उससे वो हैरान रह गए.

Advertisement
घर में मिली सदियों पुरानी सीक्रेट गुफा (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels) घर में मिली सदियों पुरानी सीक्रेट गुफा (प्रतीकात्मक तस्वीर- Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

एक लड़की को अपने घर के नीचे सीक्रेट गुफा मिली है. इसकी जानकारी उसने अपने दोस्तों और टीचर को दी. फिर सभी उस गुफा के भीतर देखने गए कि आखिर वहां क्या है. गुफा को सदियों पुराना माना जा रहा है. मामला ब्रिटेन के नॉटिंगम का है. विशेषज्ञों का मानना है कि यहां मिली गुफा 1800 के दशक की हो सकती है, जिसका इस्तेमाल घरेलू तहखाने के तौर पर होता होगा.  

Advertisement

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, ये 200 साल से अधिक पुरानी गुफा उस वक्त मिली, जब मजदूर यहां नई इमरजेंसी लाइट लगा रहे थे. जब गुफा के बारे में पता चला, तो सभी स्टूडेंट उसके भीतर देखने गए कि आखिर वहां क्या खास है. तब उन्हें एक पूरी नई फ्लोर दिखी. उन्हें सभी चार दीवारों को काटकर बनाई गई बेंच दिखीं, जिससे पता चलता है कि उनका उपयोग भोजन और पेय पदार्थ को स्टोर करने के लिए अलमारियों के रूप में किया जाता होगा.

घर में शिफ्ट होने से पहले उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था. नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी की ब्रोडकास्ट जर्नलिज्म की स्टूडेंट स्टेफनी बेनेट ने बताया कि कैसे उनकी रोमांचक खोज भी डर के माहौल के बीच हुई.

बताया कितनी बड़ी है गुफा

उन्होंने कहा, 'यह कोई बड़ी गुफा नहीं है, यह लगभग 6 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी है. ये सब काफी रोमांचक था, लेकिन हम सभी को एक साथ नीचे जाना पड़ा क्योंकि हम डरे हुए थे कि हमें वहां क्या मिलेगा. हम इसे खुला रखना चाहेंगे क्योंकि घर में एक गुफा का होना अच्छी बात है. हम अभी तक नहीं जानते कि इसका कैसे इस्तेमाल करेंगे और हमने अभी तक वहां कोई पार्टी भी नहीं की है.'

Advertisement

पुरातत्वविद भी जानकर रह गए हैरान

इस ग्रुप ने स्थानीय पुरातत्वविदों से संपर्क किया, जो गुफा के बारे में जानकर हैरान रह गए. उन्होंने अनुमान लगाया कि इसे लगभग दो शताब्दी पहले बनाया गया होगा. नॉटिंघम सिटी काउंसिल के कार्यवाहक पुरातत्वविद् स्कॉट लोमैक्स ने बताया, 'गुफा एक घरेलू तहखाने जैसी प्रतीत होती है, जो ऊपर की इमारत के जैसी ही है, इसलिए यह 19वीं शताब्दी की हो सकती है. यह इस प्रकार की गुफा का एक अच्छा उदाहरण है. हालांकि ये आकार में छोटी है. यह शहर में मौजूद बाकी गुफाओं के इस्तेमाल के बारे में अधिक जानकारी देने वाली लग रही है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »