हाल ही में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में वॉर, बिजनेस, एनर्जी जैसे कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुईं, लेकिन इस बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपने अंदाज की वजह से चर्चा में रहीं. दरअसल, डिप्लोमेटिक प्रोटोकॉल से अलग अपने खास अंदाज के लिए मशहूर मेलोनी अपनी बॉडी लैंग्वेज, फेस एक्सप्रेशन आदि की वजह ज्यादा चर्चा में रहती हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ और उनके कई वीडियो वायरल हुए. लेकिन, उनकी एक फोटो काफी चर्चा में रही, जिसमें वो कमर पर हाथ रखकर अमेरिका के राष्ट्रपति और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को देख रही थीं.
उनके इस अंदाज की काफी चर्चा हो रही थी और मीडिया में भी इस तस्वीर पर काफी बात हुई. अब मेलोनी ने खुद इस फोटो को लेकर कमेंट किया है. उन्होंने अब कहा है कि मैं तो इसलिए खबरों में थीं, क्योंकि मैंने स्मोकिंग छोड़ दी, क्योंकि मैंने टाई पहनी थी, क्योंकि एक बार मैंने कमर पर हाथ रख लिया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, 'असल में, मैंने काफी समय पहले ही स्मोकिंग छोड़ दी थी, बस आपने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया. इसलिए आप वो खबर मिस कर गए.'
दरअसल, मेलोनी का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो ट्रंप और मर्ज को बातचीत करते हुए देखती हैं और फिर वॉक करते हुए उनके थोड़े करीब जाती है. इसके बाद एक हाथ कुर्सी पर रखकर और एक हाथ कमर पर रखकर हो जाती हैं. मेलोनी के इस पोज पर अब कई मीम शेयर हो रहे हैं. इसके अलावा जी-7 से मेलोनी के कई और वीडियो भी शेयर हो रहे हैं, जिसमें उन्हें अलग-अलग एक्सप्रेशन देते हुए देखा गया है.
पीएम मोदी से भी हुई मुलाकात
इस दौरान जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी मुलाकात हुआ और उनके बीच हुई एक मजेदार बातचीत ने भी सबका ध्यान खींचा. जब नेता समिट में पारंपरिक ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हुए, तो मेलोनी और पीएम मोदी एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते दिखे. मेलोनी को पीएम मोदी से यह कहते हुए सुना गया, 'आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा.' सोशल मीडिया पर चले Melodi ट्रेंड का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता की ओर इशारा किया. मेलोनी ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, 'हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं.'
aajtak.in