जर्मन लड़की ने इंडियन दोस्त को बुलाया अपने गांव, वायरल हुई दोस्ती की कहानी

कभी बाली में अजनबी की तरह मिले भारतीय यूट्यूबर और जर्मन ट्रैवलर की दोस्ती अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. लड़की ने अपने बचपन का गांव और घर दिखाया, तो लोग बोले- ऐसी दोस्ती किस्मत वालों को मिलती है.

Advertisement
 वीडियो में जर्मन लड़की उन्हें अपने बचपन के गांव की सैर कराती है (Photo: Abhinav Reddy/Facebook). वीडियो में जर्मन लड़की उन्हें अपने बचपन के गांव की सैर कराती है (Photo: Abhinav Reddy/Facebook).

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

कई बार जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानियां बिना किसी प्लान के शुरू हो जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. एक भारतीय यूट्यूबर की बाली में एक जर्मन ट्रैवलर से मुलाकात हुई. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और देखते ही देखते अच्छी दोस्ती हो गई. कुछ समय बाद जर्मन लड़की ने उन्हें अपने गांव आने का न्योता दे दिया.

Advertisement

भारतीय यूट्यूबर अभिनव रेड्डी, जिन्हें लोग अभि हनी के नाम से जानते हैं, ने इस पूरे सफर का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया. वीडियो का कैप्शन था-German Girl Invited Me to Her Village, Best Memory of My Life.

बाली की दोस्ती पहुंची जर्मनी

अभिनव बताते हैं कि उन्हें पहले लगता था कि जर्मनी के गांव शायद शांत और बोरिंग होंगे. लेकिन जब वह वहां पहुंचे, तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई.

वीडियो में जर्मन लड़की उन्हें अपने बचपन के गांव की सैर कराती है. दोनों झीलों, जंगलों और खूबसूरत पहाड़ियों पर घूमते हैं. कभी पेड़ पर चढ़ते हैं, कभी झील में छलांग लगाते हैं और छोटी नाव में बैठकर पानी की सैर करते हैं. पूरे वीडियो में दोनों की सहज दोस्ती साफ नजर आती है.

बचपन का घर भी दिखाया

Advertisement

लड़की अभिनव को अपना बचपन का घर भी दिखाती है. वह बताती है कि उसके पिता ने इस घर का बड़ा हिस्सा अपने हाथों से बनाया है. वीडियो में वह अपना कमरा, ट्री हाउस, गार्डन, सब्जियों का बगीचा, बेसमेंट और घर का पारंपरिक हीटिंग सिस्टम भी दिखाती है.

अभिनव लड़की के पिता की तारीफ करते हुए उन्हें "दुनिया के सबसे कूल डैड" बताते हैं और कहते हैं कि यह घर सिर्फ ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि परिवार के प्यार और मेहनत से बना है.

देखें वीडियो

सिर्फ घूमना नहीं, दिल की बातें भी

इस सफर के दौरान दोनों ने सिर्फ घूमने-फिरने की बातें नहीं कीं. उन्होंने बचपन, परिवार, रिश्तों, पढ़ाई, आत्मविश्वास, ट्रैवल और जिंदगी को लेकर भी खुलकर बातचीत की.

जर्मन लड़की ने बताया कि बाली में अभिनव से मुलाकात के बाद उसे भी ट्रैवल कंटेंट बनाने की प्रेरणा मिली. वहीं अभिनव ने कहा कि किसी जगह को खास वहां की इमारतें नहीं, बल्कि वहां मिलने वाले लोग बनाते हैं.

अब भारत आने की बारी

वीडियो के आखिर में जर्मन लड़की अभिनव का भारत आने का न्योता स्वीकार करती है. वहीं अभिनव उनका धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने उन्हें अपने बचपन की यादों और परिवार का हिस्सा बनने का मौका दिया.

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि जिंदगी ऐसे ही जीनी चाहिए, डर के साथ नहीं. दूसरे ने कहा कि काफी समय बाद इतना खूबसूरत वीडियो देखा. वहीं कई लोगों ने इसे दोस्ती, भरोसे और इंसानियत की मिसाल बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »