पुरानी पोस्ट, पुराने कमेंट्स... अपने डिजिटल पास्ट को लेकर क्यों टेंशन में है Gen Z?

सोशल मीडिया पर सालों पहले की गई पोस्ट भी फ्यूचर में परेशानी का कारण बन सकती है. इसे डिजिटल फुटप्रिंट कहा जाता है. नौकरी से लेकर प्रोफेशनल पहचान तक, इसका असर पड़ सकता है. ऐसे में जेन जी अपनी पुरानी पोस्ट डिलीट करने, अकाउंट प्राइवेट रखने और ऑनलाइन एक्टिविटी को लेकर सतर्क हो रही है. जानिए क्या है डिजिटल फुटप्रिंट और इसे कैसे सुरक्षित रखें.

Advertisement
जेन जी के लाइफ में क्या है डिजिटल फुटप्रिंट का कॉन्सेप्ट? जेन जी के लाइफ में क्या है डिजिटल फुटप्रिंट का कॉन्सेप्ट?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

प्यार और रिश्तों को लेकर हर पीढ़ी की अपनी सोच और उम्मीदें होती हैं. किसी के लिए शादी और कमिटमेंट सबसे जरूरी है, तो कोई रिश्ते में आजादी और बराबरी को ज्यादा अहमियत देता है. वहीं, जेन जी के लिए इमोशनल कनेक्शन और खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करना भी काफी मायने रखता है. बदलते वक्त के साथ रिश्तों को देखने का नजरिया भी बदला है. आइए जानते हैं कि जेन जी से लेकर बेबी बूमर्स तक, अलग-अलग पीढ़ियां अपने रिश्तों से क्या उम्मीद रखती हैं.

Advertisement

1. बेबी बूमर्स: कमिटमेंट और शादी पहली पसंद

बेबी बूमर्स यानी पुरानी पीढ़ी के लिए रिश्तों में स्थिरता और कमिटमेंट काफी मायने रखते हैं. वे रिश्ते को एक तय पहचान देना पसंद करते हैं. उनके लिए शादी करना, परिवार बसाना और लंबे वक्त तक पार्टनर के साथ रहना रिश्ते का अहम हिस्सा रहा है. यही वजह है कि बिना किसी स्पष्ट नाम वाले रिश्ते यानी सिचुएशनशिप को वे ज्यादा पसंद नहीं करते.

2. जेनरेशन X: आजादी के साथ स्थिरता भी जरूरी

जेनरेशन X रिश्तों में न तो पूरी तरह पारंपरिक सोच अपनाना चाहती है और न ही अपनी आजादी छोड़ना चाहती है. इस पीढ़ी के लिए एक ऐसा पार्टनर जरूरी है, जिसके साथ भरोसेमंद रिश्ता हो, लेकिन अपनी पहचान और पर्सनल लाइफ भी बनी रहे. वे रिश्ते में जिम्मेदारियों का बोझ अकेले उठाने के बजाय बराबर की भागीदारी चाहते हैं.

Advertisement

3. मिलेनियल्स: बराबरी और आपसी समझ सबसे अहम

मिलेनियल्स के लिए शादी जिंदगी का कोई जरूरी पड़ाव नहीं, बल्कि सही इंसान मिलने पर लिया जाने वाला फैसला है. वे ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं, जिनकी सोच और जीवन से जुड़े वैल्यूज उनसे मेल खाते हों. इस पीढ़ी के लिए रिश्ते में बराबरी, जिम्मेदारियों का बंटवारा और खुलकर बातचीत करना काफी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Gen Z Memes: हर परेशानी पर मीम! आखिर Gen Z के ह्यूमर की ताकत क्या है?

4. जेन जी: इमोशनल कनेक्शन और खुलकर बात करना जरूरी

जेन जी के लिए रिश्ता सिर्फ साथ रहने या सोशल मीडिया पर कपल गोल्स दिखाने तक सीमित नहीं है. वे ऐसा पार्टनर चाहते हैं, जिसके सामने अपनी फीलिंग्स जाहिर करने में झिझक न हो. इस पीढ़ी के लिए इमोशनल सपोर्ट, मेंटल हेल्थ को समझना और अपनी कमजोरियों के बारे में खुलकर बात करना भी जरूरी है. हालांकि, सोशल मीडिया का असर उनके रिश्तों पर भी दिखाई देता है. कई बार वे अपने रिश्ते को ऑनलाइन परफेक्ट दिखाने का दबाव भी महसूस करते हैं.

बदल रही है रिश्तों की परिभाषा

रिश्तों को लेकर हर पीढ़ी की उम्मीदें अलग हो सकती हैं, लेकिन एक बात सभी में समान है- हर कोई अपने तरीके से एक अच्छा और भरोसेमंद रिश्ता चाहता है. जहां पुरानी पीढ़ियां कमिटमेंट को प्राथमिकता देती थीं, वहीं नई पीढ़ियां बराबरी, आजादी और इमोशनल कनेक्शन को भी उतनी ही अहमियत दे रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »