दुबई में ट्रक चलाने वाले पंजाब के शख्स की चमकी किस्मत, जीते 1.3 करोड़ रुपये

दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की किस्मत एक ही लॉटरी ड्रॉ में चमक गई. पंजाब के 53 वर्षीय ट्रक ड्राइवर कुलवंत सिंह ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अबू धाबी बिग टिकट के लेटेस्ट ड्रॉ में 5 लाख दिरहम यानी करीब 1.3 करोड़ रुपये का इनाम जीता है.

Advertisement
3 वर्षीय कुलवंत सिंह ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अबू धाबी बिग टिकट खरीदा  (Photo: Pexel) 3 वर्षीय कुलवंत सिंह ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अबू धाबी बिग टिकट खरीदा (Photo: Pexel)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

किस्मत का खेल ऐसा है कि जब ये चलती है तो इंसान को खुद भी अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं होता. आज इसी बात को साबित करती है दुबई की एक कहानी. ये कहानी पंजाब के एक ऐसे शख्स की है, जो अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए दुबई आया था. पिछले 18 साल से वह यहां काम कर रहा है. लेकिन एक दिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जिंदगी के लंबे संघर्ष को बड़ी राहत मिल गई.

Advertisement


गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 53 वर्षीय कुलवंत सिंह ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अबू धाबी बिग टिकट के लेटेस्ट ड्रॉ में 5 लाख दिरहम यानी करीब 1.3 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया.कुलवंत पिछले 18 साल से दुबई में रह रहे हैं और जेबेल अली इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं. खास बात यह है कि वह और उनके पांच दोस्त पिछले करीब दो साल से हर महीने मिलकर बिग टिकट खरीद रहे थे. आखिरकार उनकी किस्मत ने साथ दिया और इस बार उनके टिकट ने बड़ा इनाम दिला दिया.

ऑनलाइन वीडियो से मिली थी लॉटरी की जानकारी
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलवंत ने कई साल पहले ऑनलाइन वीडियो के जरिए बिग टिकट के बारे में जाना था. करीब दो साल पहले उन्होंने इसमें हिस्सा लेना शुरू किया. लेटेस्ट ड्रॉ के लिए उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर एक टिकट खरीदा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: एलियन स्टार का दुबई में जलवा, महंगी गाड़ियों में कर रहे सफर, बुर्ज खलीफा में गोल्ड कॉफी पीते आए नजर


कुलवंत ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इस बार चुना गया टिकट उनके लिए इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा. उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वे जीत गए हैं तो वह बहुत खुश हुए. उनके मुताबिक, वे हर महीने साथ में टिकट खरीदते हैं, इसलिए आखिरकार यह अच्छी खबर मिलना शानदार एहसास था.

परिवार और घर पर खर्च करेंगे पैसे
5 लाख दिरहम की इनामी रकम ग्रुप के सदस्यों के बीच बांटी जाएगी. कुलवंत ने बताया कि वह अपने हिस्से की रकम का इस्तेमाल परिवार और घर के लिए करना चाहते हैं.उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी जीत के बावजूद वह भविष्य में बिग टिकट के ड्रॉ में हिस्सा लेना जारी रखेंगे.


बेटे के जन्मदिन ने बदली केरल के इंजीनियर की किस्मत
इसी ड्रॉ में एक और भारतीय प्रवासी की किस्मत ने भी साथ दिया. केरल के 30 वर्षीय इंजीनियर मुहम्मद इजास सी. ने 1 लाख दिरहम यानी करीब 26 लाख रुपये का इनाम जीता.इजास पिछले सात साल से अजमान में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. उन्होंने करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए बिग टिकट के बारे में जाना था. इसके बाद वह 10 लोगों के एक ग्रुप के साथ टिकट खरीदने लगे.

Advertisement


सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने इस बार ऐसा नंबर चुना, जो उनके बेटे की जन्मतिथि और जन्म वर्ष से जुड़ा था. यही नंबर उनके लिए लकी साबित हुआ.इजास ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल था, क्योंकि उन्होंने नंबर अपने बेटे के जन्मदिन के आधार पर चुना था. वह अपनी जीत की रकम अपने बेटे पर खर्च करना चाहते हैं.

दो और भारतीय प्रवासियों ने जीते बड़े इनाम

ड्रॉ में एक अन्य भारतीय प्रवासी सेटन कुमार चौहान ने भी 1 लाख दिरहम यानी करीब 26 लाख रुपये जीते.वहीं, केरल के रहने वाले 54 वर्षीय अजीत कुमार वन्नारथ ने 2.5 लाख दिरहम यानी करीब 65 लाख रुपये का इनाम अपने नाम किया. वह पिछले 10 साल से ओमान में रह रहे हैं और करीब एक दशक से बिग टिकट में हिस्सा ले रहे हैं.अजीत भी 10 लोगों के ग्रुप के साथ टिकट खरीदते हैं. इस बार ग्रुप ने एक नंबर रैंडम तरीके से चुना और वही नंबर उनके लिए लकी साबित हुआ.


पांच भारतीयों ने जीते करीब 5 करोड़ रुपये
गल्फ न्यूज के मुताबिक, सीरीज 291 में पांच भारतीय प्रवासियों ने कंसोलेशन प्राइज के तौर पर कुल 19.5 लाख दिरहम यानी करीब 5 करोड़ रुपये भी जीते हैं.पंजाब के ट्रक ड्राइवर कुलवंत सिंह की कहानी खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रही है. लंबे समय से दुबई में मेहनत कर रहे कुलवंत ने दोस्तों के साथ मिलकर हर महीने टिकट खरीदा और आखिरकार उनकी किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि उनके हिस्से में करोड़ों रुपये का इनाम आ गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »