भारत में जन्मे होते तो ऐसे दिखते ट्रंप! AI ने किया US प्रेसिडेंट का ग्लोबल मेकओवर

AI इंसानों की कल्पनाओं को नए आयाम दे रहा है. इसी कड़ी में एक दिलचस्प कल्पना सामने आई है-अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत में पैदा होते तो उनका हावभाव कैसा होता. सोशल मीडिया पर इसी विचार पर आधारित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
AI की मदद से ट्रंप के चेहरे को भारतीय लुक के अनुसार तैयार किया गया है  (Photo:Insta/@mobin.dxb18) AI की मदद से ट्रंप के चेहरे को भारतीय लुक के अनुसार तैयार किया गया है (Photo:Insta/@mobin.dxb18)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस इंसानों की जिंदगी ही नहीं, उनकी कल्पनाओं की भी उड़ान दे रहा है. सोशल मीडिया पर AI का एक वीडियो वायरल है, जिसमें यह दिखाया गया है कि अगर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump इंडिया में पैदा होते तो उनका चेहरा कैसा होता. वीडियो में ट्रंप का एक अलग रूप नजर आता है, साथ ही दुनिया के कई देशों में ट्रंप के चेहरे की कल्पना भी की गई है.

Advertisement

वीडियो में AI की मदद से ट्रंप के चेहरे को भारतीय लुक के अनुसार तैयार किया गया है. इसमें ट्रंप एक बिल्कुल नई पहचान के साथ दिखाई देते हैं. AI ने उनके कपड़ों से लेकर पूरे लुक तक को भारतीय शैली में ढाल दिया है.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कई इसे AI की क्षमता का अनोखा उदाहरण मान रहे हैं. कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि AI ने ट्रंप का जो नया भारतीय अवतार बनाया है, वह असल रूप से ज्यादा आकर्षक लगता है. इस तरह के कमेंट्स लगातार वीडियो के साथ देखे जा सकते हैं.

वीडियो में भारत से लेकर नाइजीरिया तक कई देशों के हिसाब से ट्रंप का सांस्कृतिक मेकओवर दिखाया गया है. हर वर्जन में चेहरे, पोशाक और बैकग्राउंड को उस देश की पहचान के अनुरूप बदला गया है, जिससे ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

वीडियो 17 फरवरी को इंस्टा पर शेयर किया गया था और अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है. इस वीडियो के बाद लोग अन्य देशों में भी ट्रंप के रूप की कल्पना कर रहे हैं, और कई यूज़र्स ने अपने कमेंट में यह भी लिखा कि अगर AI ऐसे ही वीडियो बनाता रहा, तो दुनिया भर के नेताओं के नए रूप देखने को मिलेंगे. इससे सोशल मीडिया पर नई बहस भी शुरू हो गई है कि AI भविष्य में पहचान और छवियों को किस हद तक बदल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement