चीन में ट्रंप... यहां लगे हैं इतने कैमरे कि एक-एक मिनट में कट रहा चालान

चीन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को कवर करने के एक पत्रकार की गाड़ी का तब चालान कट गया, जब वह बीजिंग में भारी तादाद में लगे सीसीटीवी कैमरों पर विशेष रिपोर्टिंग कर रहे थे. अब सोशल मीडिया पर चीन का यह सर्विलांस सिस्टम वायरल हो रहा है.

Advertisement
चीन में चप्पे- चप्पे पर लगे हैं इतने कैमरे कि एक मिनट के गलत पार्किंग पर भी कट जाता है चालान (Photo - X/ @TVNewsNow) चीन में चप्पे- चप्पे पर लगे हैं इतने कैमरे कि एक मिनट के गलत पार्किंग पर भी कट जाता है चालान (Photo - X/ @TVNewsNow)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति इन दिनों चीन दौरे पर हैं. ऐसे में अमेरिकी मीडिया की टीम भी वहां पहुंची हुई है. कई अमेरिकी जर्नलिस्ट चीन से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इसी दौरान  बीजिंग में चप्पे- चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे को देखकर एक अमेरिकी न्यूज होस्ट हैरान रह गया और उसने इस पर एक विशेष रिपोर्ट भी फाइल की. रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार के क्रू से एक छोटी गलती हुई और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की वजह से ही उनकी गाड़ी का चालान कट गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Advertisement

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि फॉक्स न्यूज के होस्ट ब्रेट बेयर बीजिंग में इतने सारे कैमरे को  दिखाने के लिए एक विशेष रिपोर्टिंग कर रहे हैं. इसी दौरान वह बताते दिखे कि सिर्फ दो मिनट के लिए उनकी टीम ने गाड़ी को गलत जगह पर पार्क कर दिया और वो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर में आ गए. इस वजह से तुरंत उन्हें 40 डॉलर के चालान का मैसेज आ गया.   

फॉक्स न्यूज के होस्ट  ब्रेट बेयर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की  चीन यात्रा के दौरान चीनी नेता शी जिनपिंग से मुलाकात की कवरेज के लिए बीजिंग पहुंचे हुए थे. वहां होस्ट ने चीनी लोगों की व्यापक सर्विलांस ट्रेंड पर एक विशेष रिपोर्टिंग करते दिखे. इस दौरान उन्होंने बताया कि सिर्फ एक रेलवे स्टेशन पर ही कितने कैमरे दिखाई दे रहे थे.

Advertisement

वीडियो में ब्रेट कहते नजर आ रहे हैं कि यहां हम पर पैनी नजर है. बीजिंग में हर जगह कैमरे लगे हुए हैं. हम हैडियन स्टेशन के बाहर हैं और इस कोने पर मैं कम से कम बीस कैमरे गिन सकता हूं. होस्ट ने दावा किया कि इतने सारे कैमरों की व्यापक मौजूदगी के कारण चीन में लोग सड़क पार करते समय नियमों का उल्लंघन करने जैसी हरकतें करने से बचते हैं, क्योंकि इसके परिणाम तुरंत भुगतने पड़ सकते हैं.

2 मिनट के अंदर ड्राइवर को आ गया चालान का मैसेज
फिर उन्होंने अपनी टीम के साथ हुए वाकये के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि  कैसे उनके ड्राइवर को पार्किंग नियम तोड़ने के कुछ ही मिनटों के भीतर चालान मिल गया.दरअसल, बीजिंग में तो इसी साल 1,500 कैमरे लगाए गए हैं. ये सब कुछ देखते हैं. यहां कोई भी सड़क पार करने का नियम नहीं तोड़ता क्योंकि उन्हें तुरंत चालान मिल सकता है.

उन्होंने कहा कि दरअसल, हमारे ड्राइवर ने दो मिनट के लिए गलत जगह पर गाड़ी खड़ी की थी और उसे अपने फोन पर मैसेज मिला कि कैमरे में कैद होने के कारण उसे करीब 40 अमेरिकी डॉलर का चालान भरना है.

अब सोशल मीडिया पर चीन की इस सर्विलांस सिस्टम की काफी चर्चा हो रही है. क्योंकि एक ही जगह पर वहां अलग-अलग एंगल से कई सीसीटीवी कैमरे लगे दिखाई दिए. वहां शहर का कोना- कोना कैमरे की निगरानी में रहता है. वैसे दुनिया के करीब सभी बड़े शहरों में हर जगह कैमरे लगे होते हैं, लेकिन बीजिंग में जिस तादाद में कैमरे लगाए गए हैं. उनकी नजर से कोई भी नहीं छिप सकता. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement