दो दिन के लिए अचानक लापता हुआ 3 साल का बच्चा, बोला- भालू के साथ रहा

लापता रहने के दौरान कई सौ लोग बच्चे की तलाश कर रहे थे. सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोन्स, हेलिकॉप्टर और खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था.

Advertisement
जंगल में लापता हो गया था बच्चा जंगल में लापता हो गया था बच्चा

aajtak.in

  • ,
  • 28 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक 3 साल का बच्चा 2 दिनों के लिए जंगल में गायब हो गया. रेस्क्यू किए जाने के बाद उसने पैरेंट्स को बताया कि उसने भालू के साथ वक्त बिताया.

केसी हाथवे फिलहाल हॉस्पिटल में है और रिकवर कर रहा है. वह 22 जनवरी को लापता हो गया था. इसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. बाद में एक शख्स ने सूचना दी थी कि बच्चा जंगल में मां के लिए रो रहा है. इसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया.

Advertisement

लापता रहने के दौरान कई सौ लोग बच्चे की तलाश कर रहे थे. सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोन्स, हेलिकॉप्टर और खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था. सबसे मुश्किल इस बात को लेकर थी कि इलाके में भारी सर्दी पड़ रही थी और बारिश भी होने लगी.

रेस्क्यू के बाद परिवार वालों ने बताया कि बच्चा खुश है और बातें कर रहा है. स्थानीय पुलिस अधिकारी के सामने भी बच्चे ने इस बात को दोहराया कि उसने भालू के साथ वक्त बिताया है. अधिकारियों का मानना है कि लापता रहने के दौरान बच्चा घूम रहा था.

लापता होने से ठीक पहले वह दो और बच्चों के साथ घर के पीछे खेल रहा था. उस वक्त वह एक कोट और स्वीटपैंट में था और वापसी के वक्त भी वह उन्हीं कपड़ों में था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »