'सर बहुत इमरजेंसी है...', ऑफिस से झूठ बोलकर निकली लड़की,फिर बॉस को TV पर दिखी  

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक महिला ने बताया कि वह हाल में हुआ बंगलुरू और लखनऊ का आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम गई थीं. इसके लिए वह ऑफिस से जल्दी निकल गई थीं. लेकिन इसके बाद जो हुआ वह टेंशन देने वाला था.

Advertisement
फोटो- instagram@mishraji_ki_bitiya फोटो- instagram@mishraji_ki_bitiya

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

ऑफिस में कर्मचारियों का झूठ बोलकर कहीं घूमने निकल जाना या कोई बड़ा बहाना बनाकर छुट्टी ले लेना तो आम बात है. लेकिन मुसीबत तब हो जाती है जब दफ्तर के आगे इस झूठ का खुलासा हो जाए. हाल में एक महिला ने ऐसा ही किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 

नेहा द्विवेदी नाम की महिला ने बताया कि वह हाल में हुआ बंगलुरू और लखनऊ का आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम गई थीं. इसके लिए वह ऑफिस से जल्दी निकल गई थीं. अब नतीजा ये हुआ कि उनके पास अगले ही दिन उनके बॉस का मैसेज आया. मैसेज में लिखा था- क्या तुम RCB की फैन हो? नेहा ने जवाब दिया-हां क्यों?

Advertisement

फिर बॉस का जवाब आया- फिर तो तुम्हें कल निराशा हुई होगी. मैंने तुम्हें कल कैच मिस होने पर मैदान में निराश देखा था.16.3 ओवर पर जब कीपर ने कैच मिस कर दिया था तब. नेहा ने जवाब दिया- अनुज रावत ने कैच मिस कर दिया.

बॉस ने जवाब दिया- मैंने तुम्हें टीवी पर एक सेकंड के लिए देखा और पहचान लिया. तो कल तुम इसलिए ऑफिस से जल्दी निकली थी? नेहा ने पोस्ट में बॉस के साथ इस चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. साथ ही नेहा ने कैप्शन में लिखा-कुछ नहीं गायज, ऑफिस में फैमिली इमरजेंसी बोलकर आईपीएल देखने गई थी. हम टीवी पर आ गए.अब मैनेजर के साथ कॉल है. 

शेयर किए जाने के बाद से नेहा के पोस्ट को दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर करीब 4,000 लाइक्स और कई कमेंट्स भी हैं. एक व्यक्ति ने लिखा, 'वाह मैनेजर साहब, आप भी मैच ही देख रहे थे ऑफिस में?' एक अन्य ने लिखा, 'ओएमजी, क्या ही किस्मत है.' कई लोगों ने हंसते हुए इमोजी भी कमेंट में डाले.

Advertisement

(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इस वीडियो और इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »