अमेरिका काफी बड़ा देश है. यहां एक स्टेट से दूसरे स्टेट तक जाने में ट्रेन से दो- दो दिन का समय लग जाता है. हालांकि, भारत में भी एक राज्या से दूसरे राज्य तक की यात्रा में इतना ही समय लगता है, लेकिन यूएस की ट्रेनों में इस बात का ध्यान रखते हुए कुछ खास इंतजाम किए जाते हैं. ऐसे में यह जानने से पहले कि अमेरिकी ट्रेनों में कैसी सुविधाएं मिलती है, पहले अमेरिका की रेल सेवा के बारे में कुछ बातें जान लें.
अमेरिका में एमट्रैक वहां की राष्ट्रीय यात्री रेल कंपनी है, जो पूरे देश में शहरों के बीच रेल सेवा का संचालन करती है. एमट्रैक के रूट छोटी दूरी की कम्यूटर ट्रेनों से लेकर देश भर की लंबी दूरी की यात्राओं तक फैले हुए हैं. यह रेल सेवा 46 राज्यों और कनाडा के तीन प्रांतों में 500 से ज़्यादा जगहों को जोड़ती हैं.
एमट्रेक में अलग- अलग तरह के कोच इस्तेमाल किए जाते हैं, इन्हें 'एमफ्लीट' कहा जाता है. यह एक खास तरह के सिंगल-लेवल, स्टेनलेस-स्टील वाले यात्री ट्रेन कोच होते हैं. इसमें भी अलग- अलग टाइप होते हैं. एमफ्लीट I और एमफ्लीट II. एमफ्लीट I कोच मुख्य रूप से छोटे, दिन के समय वाले रूट के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.
वहीं एमफ्लीट II कोच का इस्तेमाल लंबी, रात भर की यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है. इनमें पैर फैलाने के लिए ज़्यादा जगह और खिड़कियों की अलग बनावट होती है.एमफ्लीट II एक तरह से कई तरह की सुविधाओं से लैस होता है. क्योंकि, इसमें सफर करने वाले यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है. इसी कोच में लोगों को पर्सनल स्पेस और अन्य स्पेसेफिक सुविधाएं दी जाती है.
अमेरिका की लंबी रूट की ट्रेनों में वैसे तो अलग- अलग क्लास होते हैं, लेकिन सभी में क्लास स्लीपर होते हैं. इसमें पैकेज के हिसाब से डाइनिंग फैसिलिटी दी जाती है, लेकिन सोने के लिए जगह, पर्सनल स्पेस, पर्सनल टॉयलेट और स्नैक्स की सुविधा आम होती है. अमेरिका की ट्रेनों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर होने वाले ढेर सारे वीडियों देखने को मिल सकती है.
यहां की लंबी दूरी की ट्रेनों में लोगों को केबिन और कूपे जैसी सुविधाएं दी जाती है. लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए अलग डाइनिंग स्पेस होता है. शाम के समय बाहर का व्यू देखने के लिए विंडो के सामने कोच मे चेयर लगे होते हैं. खाना भी काफी लजीज दिया जाता है. कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेट क्रिएटर अक्सर अमेरिका में ट्रेन के सफर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के पीछे पड़ा ये हाथी, 14 साल में बारी-बारी से 4 सदस्यों को मार डाला!
लंबी रूट की स्लीपर ट्रेनों और इंटरसिटी के अलावा अमेरिका में डबल डेकर ट्रेन भी खूब चलती हैं. इन्हें सुपरलाइर कहा जाता है. इसमें भी ओवरनाइट जर्नी और 5-7 घंटे के सफर के लिए काफी सुविधाएं दी जाती है.
aajtak.in