यहां शोर भी है, रंग भी…भारत और अमेरिका के बाजारों में क्या फर्क? इंफ्लुएंसर ने वीडियो में दिखाया

एक अमेरिकी महिला जब भारत के भीड़, रंग और रौनक से भरे बाजारों से रूबरू हुई, तो वह इंडियन मार्केट की दीवानी हो गई. उसने वीडियो बनाकर यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बाजारों में क्या फर्क है.

Advertisement
अपने वीडियो में केटी ने भारत और अमेरिका के बाजारों का दिलचस्प तुलना की (Photo:Instagram/iamkatiesharma) अपने वीडियो में केटी ने भारत और अमेरिका के बाजारों का दिलचस्प तुलना की (Photo:Instagram/iamkatiesharma)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

भारत में रहने वाली एक अमेरिकी महिला का वीडियो सोशल मीडिया परवायरल हो रहा है, जिसमें उसने इंडियन मार्केट का अनुभव शेयर किया है. केटी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो में 40 डिग्री की गर्मी में शॉपिंग करते हुए भारतीय बाजार की हलचल, भीड़ और रंगों को दिखाया है.


वीडियो में केटी कहती हैं कि 40 डिग्री है, चलो शॉपिंग करते हैं. वह बाजार की भीड़, ट्रैफिक और अलग-अलग दुकानों को दिखाते हुए बताती हैं कि उन्होंने 800 रुपये में दो तौलिये खरीदे, लेकिन उन्हें खुद भी लगा कि शायद यह महंगा पड़ा. इसी दौरान वह मसालों, क्रॉकरी और लोकल दुकानों को एक्सप्लोर करती हैं और कहती हैं कि पूरे दिन में उनके 10,000 स्टेप्स भी पूरे हो गए.शॉपिंग के बीच केटी स्ट्रीट फूड का भी मजा लेती हैं और 90 रुपये का पनीर ब्रेड पकौड़ा ट्राई करती हैं. वह इसे 'परफेक्ट इंडियन एक्सपीरियंस' बताती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑफिस में इन बातों को कभी न करें डिस्कस! Amazon एम्प्लॉयी का वीडियो वायरल

इतनी रौनक भरा है भारत का बाजार

अपने वीडियो के कैप्शन में केटी ने भारत और अमेरिका के बाजारों का दिलचस्प तुलना की. उन्होंने लिखा कि भारत में मोलभाव आम बात है, जबकि अमेरिका में कीमतें तय होती हैं. भारतीय बाजार ज्यादा सामाजिक, शोरगुल और खुले होते हैं, जबकि अमेरिकी स्टोर शांत और व्यवस्थित होते हैं.

 भारत में अलग-अलग सामान के लिए अलग दुकानदार मिलते हैं-जैसे फल वाला, मसाला वाला जबकि अमेरिका में सब कुछ एक ही जगह मिलता है.

देखें वीडियो

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय बाजार हर इंद्रिय को जगाते हैं-रंग, खुशबू और आवाज जबकि अमेरिका में सब कुछ ज्यादा ब्रांडेड और एक जैसा दिखता है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कोई भी बेहतर या खराब नहीं है, दोनों बस अलग-अलग अनुभव हैं.

Advertisement

'इंडियन मार्केट एक एहसास है'

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इंडियन मार्केट एक एहसास है, सिर्फ शॉपिंग प्लेस नहीं. वहीं, कुछ लोगों ने तौलिये की कीमत को लेकर मजाक किया और कहा कि यह टूरिस्ट प्राइस लग रहा है.

यह वीडियो भारत और अमेरिका के शॉपिंग कल्चर के फर्क को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाता है, जिसने लोगों को जोड़ने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »