किसी को इंप्रेस करने के कई तरीके होते हैं. कोई सीधे अपने दिल की बात कह देता है, तो कोई अपनी कला के जरिए सामने वाले का दिल जीत लेता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैसेंजर ने अपनी कला से एक एयर होस्टेस को खास अंदाज में इंप्रेस कर दिया.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री फ्लाइट में सफर कर रहा होता है. इसी दौरान उसकी नजर एक खूबसूरत एयर होस्टेस पर पड़ती है. वह बिना कुछ कहे चुपचाप अपनी स्केचबुक निकालता है और एयर होस्टेस की तस्वीर बनाना शुरू कर देता है.
एयर होस्टेस अपने काम में व्यस्त रहती है और यात्रियों की मदद करती नजर आती है. उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि कोई उसकी खूबसूरती और हाव-भाव को कागज पर उतार रहा है. वहीं पैसेंजर पूरी तल्लीनता के साथ स्केच बनाता रहता है और हर छोटी-छोटी डिटेल को ध्यान से उकेरता है.
देखें वायरल वीडियो
जब एयर होस्टेस करने लगी ब्लश
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जब एयर होस्टेस अपने काम में बिजी होती है, उसी दौरान यह शख्स अपनी कला के जरिए उसकी तस्वीर को लगभग पूरा कर लेता है. स्केच बनाते समय उसकी एकाग्रता और लगन साफ नजर आती है, जो इस पूरे पल को और खास बना देती है.
जैसे ही स्केच तैयार होता है, वह एयर होस्टेस को सरप्राइज देता है. यही वह पल है, जिसने इस वीडियो को वायरल बना दिया है. अपनी ही तस्वीर को देखकर एयर होस्टेस पहले तो चौंक जाती है, फिर उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
कुछ ही सेकंड में उसका रिएक्शन बदलता है और वह हल्का सा ब्लश करने लगती है. यह स्वाभाविक और प्यारा रिएक्शन ही लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. वीडियो देखने वाले यूजर्स इस पल को बेहद खास और दिल छू लेने वाला बता रहे हैं.
aajtak.in