Mussoorie vs Udaipur: मसूरी या उदयपुर: सितंबर में घूमने के लिए क्या रहेगा बेस्ट?

Mussoorie vs Udaipur in September: सितंबर में घूमने का प्लान है लेकिन मसूरी और उदयपुर के बीच कन्फ्यूज हैं तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताएंगे कि आपकी पसंद और मौसम के हिसाब से सितंबर में इन दोनों जगहों में से कहां जाना आपके लिए बेहतर रहेगा.

Advertisement
सितंबर ट्रिप के लिए मसूरी या उदयपुर (Photo-ITG) सितंबर ट्रिप के लिए मसूरी या उदयपुर (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

Mussoorie vs Udaipur in September: सितंबर के महीने में बारिश की फुहारें थमने लगती हैं और मौसम बेहद सुहावना हो जाता है. इस दौरान न ज्यादा गर्मी होती है न ही तेज बारिश.  चारों ओर हरियाली और ठंडी हवाएं घूमने का मजा दोगुना कर देती हैं. ऐसे में अगर आप सितंबर में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और मसूरी और उदयपुर के बीच कन्फ्यूज हैं तो यह खबर आपके लिए है.

Advertisement

एक तरफ मसूरी की हरी-भरी वादियां और ठंडी हवाएं हैं तो दूसरी तरफ उदयपुर की खूबसूरत झीलें, शाही महल और समृद्ध संस्कृति. दोनों ही जगहें सितंबर के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आपकी पसंद और ट्रैवल स्टाइल के हिसाब से इनमें से कौन-सी जगह सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट रहेगी.

सितंबर में मसूरी क्यों है घूमने के लिए बेस्ट?

सितंबर में मसूरी का मौसम काफी सुहावना होने लगता है. मानसून के बाद यहां की वादियां हरियाली से भर जाती हैं और झरने भी पूरे शबाब पर होते हैं. महीने के आखिर तक आसमान साफ होने लगता है, जिससे पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. हालांकि, महीने की शुरुआत में हल्की बारिश और फिसलन वाले रास्तों का ध्यान रखना जरूरी है.

Advertisement

मसूरी किसके लिए बेस्ट है?
नेचर लवर्स
हनीमून कपल्स
एडवेंचर पसंद करने वाले
ठंडा मौसम पसंद करने वाले

सितंबर में उदयपुर क्यों है घूमने के लिए बेस्ट?

सितंबर में उदयपुर का मौसम भी काफी खूबसूरत हो जाता है. बारिश कम होने लगती है और झीलें पानी से भर जाती हैं, जिससे शहर की खूबसूरती और बढ़ जाती है. इस दौरान सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतेह सागर झील और बागोर की हवेली जैसी जगहों पर घूमने का अलग ही मजा होता है.

उदयपुर किसके लिए बेस्ट है?
फैमिली ट्रिप
कपल्स
इतिहास और विरासत पसंद करने वाले
फोटोग्राफी के शौकीन

आखिर में कौन-सी जगह है बेस्ट?
सितंबर में दोनों ही जगहें घूमने के लिए अच्छी मानी जाती हैं. अगर आप ठंडे मौसम, पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के बीच छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो मसूरी आपके लिए बेस्ट रहेगा. वहीं अगर आप महलों, झीलों, संस्कृति और स्वादिष्ट राजस्थानी खाने का आनंद लेना चाहते हैं तो उदयपुर आपके लिए बेहतर रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »