Most Beautiful Villages in Goa: अक्टूबर में घूम आएं गोवा के ये 7 खूबसूरत गांव, भीड़ से दूर बिताएं सुकून भरे पल

गोवा को अगर आपने अब तक सिर्फ बीच, पार्टी और नाइटलाइफ के लिए जाना है, तो इसका शांत और खूबसूरत रूप भी देखिए. अक्टूबर में दिवर आइलैंड, एल्डोना, लुटोलिम, कुर्डी, चांदोर, रिवोना और क्वेपेम जैसे गांवों में प्रकृति, इतिहास और स्थानीय संस्कृति को जान सकते हैं. गोवा की असली खूबसूरत को अक्सर लोग देखना मिस कर देते हैं, लेकिन आप इन जगहों की सैर कर सकते हैं.

Advertisement
अक्टूबर में गोवा घूमना बेस्ट है.  (PHOTO:AI) अक्टूबर में गोवा घूमना बेस्ट है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

Most Beautiful Villages in Goa: अक्टूबर के मौसम में न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही गर्मी. यही वजह है कि यह मौसम गोवा घूमने के लिए एकदम बेस्ट माना जाता है. हालांकि गोवा घूमने का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में समुद्र किनारे की भीड़, बीच शैक, म्यूजिक और नाइटलाइफ की तस्वीर आने लगती है. लेकिन अगर आप गोवा में कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं तो सिर्फ मशहूर बीचों तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है. गोवा में बेहद खूबसूरत और शांत गांव भी हैं, जहां आपको काफी कुछ देखने को भी मिलेगा.

Advertisement

गोवा के छोटे-छोटे गांवों में पुर्तगाली दौर के पुराने घर, चर्च, हरे-भरे खेत, नदियां और शांत गलियां देखने को मिलती हैं. यहां आपको गोवा की एक ऐसी तस्वीर दिखाई देगी, जो आम टूरिस्ट स्पॉट से काफी अलग है. आइए जानते हैं गोवा के 7 ऐसे गांवों के बारे में, जहां घूमकर आप राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं. 

दिवर आइलैंड- सुकून भरी सैर के लिए बढ़िया जगह

दिवर आइलैंड गोवा के पुराने हिस्से से फेरी के जरिए पहुंचा जा सकता है. यहां पहुंचते ही बीच और पार्टी वाली भीड़ से अलग एक शांत माहौल महसूस होता है. संकरी सड़कें, चारों तरफ हरियाली, पुराने चर्च और पारंपरिक घर इस जगह को खास बनाते हैं. गांव को साइकिल से घूमना एक अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है. अगर आप गोवा में बिना किसी जल्दबाजी के एक दिन बिताना चाहते हैं तो दिवर आइलैंड को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Advertisement

एल्डोना- पुराने गोवा की झलक दिखाता गांव

एल्डोना मापुसा नदी के आसपास बसा एक खूबसूरत गांव है. यहां पुर्तगाली शैली के पुराने घर, शांत गलियां और नदी के आसपास के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. फोटोग्राफी लवर्स के लिए भी यह जगह अच्छी है. अगर आप गोवा की भागदौड़ से दूर स्थानीय माहौल देखना चाहते हैं तो एल्डोना घूम सकते हैं. 

लुटोलिम- गांव की जिंदगी को करीब से जानें

Loutolim में आपको गोवा की पारंपरिक जीवनशैली की झलक देखने को मिलती है. यहां पुराने गोअन घर, नारियल के पेड़, हरियाली और शांत रास्ते आपका ध्यान खींचते हैं. इस गांव में घूमते हुए आपको गोवा का वह रूप देखने को मिलेगा, जो बड़े टूरिस्ट स्पॉट से अलग है. इतिहास और स्थानीय संस्कृति में रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए यह जगह खास हो सकती है.

कुर्डी- पानी में छिपा एक पुराना गांव

कुर्डी की कहानी गोवा के दूसरे गांवों से काफी अलग है, सालौलिम बांध बनने के बाद यह गांव पानी में डूब गया था. गर्मियों में जब पानी का लेवल कम होता है तो पुराने गांव के अवशेष फिर दिखाई देने लगते हैं. जंगल और पहाड़ियों से घिरे इस इलाके में पुराने ढांचे देखकर आपको यहां के इतिहास के बारे में जानने की इच्छा जरूर होगी. हालांकि यहां जाने से पहले स्थानीय परिस्थितियों और पहुंच की जानकारी जरूर जांच लें.

Advertisement

चांदोर- इतिहास और पुराने महलों का मेल

चांदोर गोवा के पुराने और ऐतिहासिक गांवों में गिना जाता है. यहां पुराने मकान, बड़ी पुर्तगाली शैली की हवेलियां और आसपास की हरियाली देखने को मिलती है. इतिहास जानने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह जगह खास हो सकती है. यहां घूमते हुए गोवा की पुरानी संस्कृति और वास्तुकला को करीब से समझने का मौका मिलता है.

रिवोना- प्रकृति के बीच घूमने का अलग अनुभव

रिवोना उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें सिर्फ बीच पर बैठने के बजाय प्रकृति के बीच घूमना पसंद है. यहां पुराने गुफानुमा स्थल, नदी और हरियाली के बीच बने रास्ते देखने को मिलते हैं. अगर आपकी ट्रिप में थोड़ा पैदल घूमना और गोवा के प्राकृतिक हिस्सों को देखना शामिल है तो रिवोना एक अलग अनुभव दे सकता है.

क्वेपेम- हरियाली और झरनों के बीच सुकून

क्वेपेम के आसपास हरियाली, जंगल, नदियां और झरने देखने को मिलते हैं. यह जगह उन यात्रियों के लिए बेहतर हो सकती है जिन्हें गोवा की भीड़ से दूर शांत और प्राकृतिक माहौल पसंद है. यहां का वातावरण आपको समुद्र तटों से अलग गोवा की हरियाली से रूबरू कराता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »