Peaceful Vacation Spots India: भारत के मशहूर हिल स्टेशनों पर छुट्टियों के मौसम में बढ़ती भीड़ और लंबी ट्रैफिक लाइनों ने घूमने का मजा किरकिरा कर दिया है. मनाली हो या मसूरी हर तरफ लोगों की भीड़ और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है, जिस वजह से ट्रिप सुकून की जगह सिरदर्द बन रही है. ऐसे में मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भारत की बेहद खूबसूरत हिंडन जगह के बारा में बताया है, जो अभी भी भीड़-भाड़ से दूर और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है.
जून की तपती गर्मी में लोग सीधे नॉर्थ इंडिया की तरफ भागते हैं, लेकिन आनंद महिंद्रा ने तमिलनाडु की एक बेहतरीन जगह के बारे में बताया है, जो उन शांति, सुकून और प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं. अक्सर लोग साउथ जाते हैं तो ज्यादातर सिर्फ ऊटी या मुन्नार देखकर ही वापस आ जाते है, मगर आनंद महिंद्रा ने इन दोनों के अलावा तमिलनाडु की बेहद खूबसूरत जगह वालपराई का जिक्र किया है और यह भी बताया कि लोगों को वहां क्यों जाना चाहिए.
भीड़भाड़ से दूर सुकून-भरा 'वालपराई'
गर्मियों की छुट्टियों और लंबे वीकेंड पर शिमला, मनाली, मसूरी और मुन्नार जैसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. सड़कों पर घंटों लंबा जाम लग जाता है और होटल से लेकर टूरिस्ट प्लेस तक हर जगह भीड़ दिखाई देती है. आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसी समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि जो लोगों को सुकून देने के लिए होती हैं, वही कई बार धैर्य की परीक्षा बन जाती हैं.
वालपराई में दिखी 30 साल पुराने मुन्नार की झलक
आनंद महिंद्रा ने तमिलनाडु के वालपराई को 30 साल पहले वाले मुन्नार जैसा बताया. कोयंबटूर जिले में स्थित यह शांत हिल स्टेशन अभी भी बड़े पैमाने पर लोगों की पहुंच से अछूता है. यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, घने जंगल, बादलों से ढकी पहाड़ियां और शांत वातावरण देखने को मिलता है. आनंद महिंद्रा का मानना है कि अगर कोई शख्स पुराने समय के मुन्नार जैसी प्राकृतिक खूबसूरती महसूस करना चाहता है, तो उसके लिए वालपराई से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है.
40 हेयरपिन मोड़ों वाला रोमांचक सफर
वालपराई पहुंचने का रास्ता ही बहुत यादगार एक्सपीरिंयस देने वाला है. पोल्लाची से वालपराई तक जाने के दौरान करीब 40 हेयरपिन मोड़ आते हैं. रास्ते में हरे-भरे पेड़, झरने, बांध और सुंदर घाटियां दिखाई देती हैं. यह सफर फोटोग्राफी और रोड ट्रिप पसंद करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता. हर मोड़ पर बदलते नजारे लोगों को रुककर फोटो क्लिक करने पर मजबूर कर देते हैं.
वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए है खास
वालपराई सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि बायोडायवर्सिटी के लिए भी फेमस है. यहां हाथी, लायन-टेल्ड मकाक, गौर और ग्रेट हॉर्नबिल जैसे रेयर जानवर देखे जा सकते हैं. आसपास के जंगल और संरक्षित इलाके इसे प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वॉचर्स के बीच बेहद पॉपुलर बनाते हैं.
आनंद महिंद्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी आ रहे हैं. जहां कुछ लोग वालपराई की तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो कुछ लोगों ने इस बात पर चिंता जताई है कि इस तरह यह हिंडन प्लेस भी लोगों की नजर में आ जाएगा और यहां भी भीड़-भाड़ बढ़ जाएगी.
aajtak.in