जंतर-मंतर घूमते वक्त मिस न करें ये ऐतिहासिक जगहें, एक दिन में ऐसे बनाएं परफेक्ट दिल्ली ट्रिप

जंतर-मंतर घूमने जा रहे हैं तो आसपास मौजूद दिल्ली की इन शानदार जगहों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें. कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, राष्ट्रीय संग्रहालय, अग्रसेन की बावली और गुरुद्वारा बंगला साहिब जैसी जगहों को एक दिन में आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है.

Advertisement
दिल्ली में एक दिन में काफी जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं. (PHOTO:AI) दिल्ली में एक दिन में काफी जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

Jantar Mantar Nearby Places: दिल्ली का जंतर-मंतर इन दिनों एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. राजधानी के दिल में मौजूद इस ऐतिहासिक वेधशाला का निर्माण 1724 में जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने कराया था. खगोलीय गणनाओं के लिए बनाए गए इस परिसर की विशाल और अनोखी संरचनाएं आज भी लोगों को अट्रैक्ट करती है. हालांकि, जंतर-मंतर की खासियत सिर्फ इसकी ऐतिहासिक विरासत तक सीमित नहीं है. इसके आसपास दिल्ली की कई ऐसी शानदार जगहें मौजूद हैं, जो इतिहास, संस्कृति और घूमने-फिरने के शौकीनों को खूब पसंद आती है. 

Advertisement

अगर आप जंतर-मंतर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आसपास की इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल न भूलें.  खास बात यह है कि इनमें से कई जगहें जंतर-मंतर से ज्यादा दूर भी नहीं हैं. ऐसे में एक ही दिन में आप दिल्ली की कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

जंतर-मंतर

सबसे पहले बात करते हैं जंतर-मंतर की. 18वीं सदी में महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा बनवाया गया यह खगोलीय वेधशाला परिसर अपनी विशाल ज्योतिषीय संरचनाओं के लिए जाना जाता है. यहां मौजूद अलग-अलग यंत्रों की मदद से समय, ग्रहों और खगोलीय पिंडों से जुड़ी गणनाएं की जाती थीं. इसकी अनोखी वास्तुकला को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं.

कनॉट प्लेस

जंतर-मंतर के बाद आप कनॉट प्लेस का रुख कर सकते हैं. सफेद कॉलोनियल इमारतों से घिरा यह इलाका दिल्ली की सबसे पॉपुलर जगहों में से एक है. यहां आपको शॉपिंग, कैफे, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड के कई ऑप्शन मिल जाएंगे. शाम के समय कनॉट प्लेस की रौनक देखने लायक होती है, यहां का सेंट्रल पार्क भी बच्चों से लेकर बड़ों के बीच काफी फेमस है.

Advertisement

इंडिया गेट

दिल्ली की ट्रिप इंडिया गेट के बिना अधूरी मानी जाती है. यह देश के वीर सैनिकों की याद में बनाया गया एक प्रमुख स्मारक है. इसके आसपास का हरा-भरा इलाका शाम को घूमने और आराम करने के लिए काफी मशहूर है. यहां पहुंचकर आप शानदार तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं और रात में लाइटों से जगमगाता इंडिया गेट देखने में बेहद सुंदर लगता है.

नेशनल म्यूजियम

अगर आपको इतिहास और कला में रुचि है, तो राष्ट्रीय संग्रहालय यानी नेशनल म्यूजियम जरूर जाना चाहिए. यहां भारत के प्राचीन इतिहास, कला, संस्कृति और पुरातात्विक विरासत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण वस्तुएं देखने को मिलती हैं. यह जगह बच्चों और इतिहास लवर्स दोनों के लिए खास है और यहां आकर समय का पता नहीं चलता है.

अग्रसेन की बावली

जंतर-मंतर के आसपास घूमने के लिए अग्रसेन की बावली भी एक शानदार जगह है. ऐतिहासिक सीढ़ीनुमा कुएं की अनोखी वास्तुकला पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है. इतना ही नहीं यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है और इस वजह से भी यह जगह लोग देखने आते हैं. शांत वातावरण और खूबसूरत संरचना के कारण यह जगह फोटोग्राफी के लिए भी काफी पॉपुलर है.

गुरुद्वारा बंगला साहिब

दिल्ली की यात्रा में गुरुद्वारा बंगला साहिब जाना भी एक अलग अनुभव देता है. यहां का शांत वातावरण, खूबसूरत सरोवर और आध्यात्मिक माहौल मन को सुकून देता है. अगर आप दिल्ली घूमते हुए कुछ समय शांति से बिताना चाहते हैं, तो यह जगह जरूर एक्सप्लोर करें. इसके साथ ही दिन में आप लंगर भी खा सकते हैं, एक तो इससे आपका समय भी बचेगा और पैसे भी.

Advertisement

एक दिन में ऐसे बनाएं ट्रिप प्लान

आप सुबह जंतर-मंतर से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं. इसके बाद कनॉट प्लेस घूमते हुए या गुरुद्वारा बंगला साहिब में लंच कर सकते हैं. फिर अग्रसेन की बावली और राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सप्लोर करें. शाम को इंडिया गेट जाकर अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »