लंदन में भारतीय रेस्तरां बंद, मालिक का आरोप, पाकिस्तानियों ने किया बर्बाद

लंदन में 16 सालों से चल रहे एक भारतीय रेस्टोरेंट पर ताला लगने वाला है. मालिक का आरोप है कि पाकिस्तानियों के खराब रिव्यू और उनके हैरासमेंट की वजह से उनको ये फैसला लेना पड़ा है.

Advertisement
रेस्तरां के मालिक ने फोटो शेयर कर जानकारी दी है (Photo- X/@kingkapoor72) रेस्तरां के मालिक ने फोटो शेयर कर जानकारी दी है (Photo- X/@kingkapoor72)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

लंदन के एक भारतीय रेस्तरां बंद होने जा रहा है. करीब 16 सालों से लोगों को भारतीय खाना परोसने वाले इस रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर ने भारी मन से इसे बंद करने का फैसला लिया है. रेस्तरां 'रंगरेज़' के मालिक हरमन सिंह कपूर ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि उनका रेस्तरां अब बंद हो रहा है.

हरमन सिंह कपूर, जो अपनी पत्नी के साथ रेस्तरां चलाते हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा- "16 अविस्मरणीय सालों के बाद, मैंने अगले महीने हैमरस्मिथ स्थित रंगरेज़ रेस्तरां को बंद करने का कठिन फैसला लिया है." उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "बढ़ती लागत, लगातार ऑनलाइन उत्पीड़न, पाकिस्तानियों द्वारा बार-बार किए गए हंगामे और हमले और मेट्रोपॉलिटन पुलिस से उचित सहयोग न मिलने के कारण अब इसे जारी रखना असंभव हो गया है."

Advertisement

कपूर ने आरोप लगाया कि कुछ खास समूहों द्वारा उन्हें इंटरनेट पर लगातार डराया-धमकाया जा रहा था और रेस्तरां में भी बार-बार आकर हंगामा किया जा रहा था. इन हालातों में बिजनेस को सुरक्षित तरीके से चला पाना अब नामुमकिन हो गया है.

भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने उन ग्राहकों का भी शुक्रिया अदा किया जो सालों तक उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने लिखा, "उन सभी असली ग्राहकों का शुक्रिया जिन्होंने इन सालों में हमारा समर्थन किया. हमेशा आभारी रहूंगा." उन्होंने रेस्तरां की एक तस्वीर के साथ अपनी पोस्ट को खत्म किया.

यह भी पढ़ें: जयपुर में फोटोशूट का है प्लान, जानें कब मिलेगी परफेक्ट इंस्टाग्राम रील

सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?


हरमन के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग रिएक्शन दे रहे हैं. एक व्यक्ति ने पोस्ट किया, "हरमन, यह सुनकर बहुत दुख हुआ. मुझे हैमरस्मिथ में रंगरेज़ जाने का सौभाग्य मिला था और वहां का खाना बहुत अच्छा था. समझ नहीं आता कि लोगों ने खराब रिव्यू क्यों दिए. मुझे उम्मीद है कि आपको अपना अगला रास्ता मिल जाएगा.'

Advertisement

रंगरेज़ (Rangrez) पर गूगल रिव्यूज

गूगल रिव्यूज पर इस रेस्तरां को 3.9 स्टार रेटिंग मिली है और इसे अब तक 859 बार रिव्यू किया गया है. हालांकि, कई लोगों ने इसे 4 और 5 स्टार रेटिंग दी है, लेकिन कुछ ग्राहकों का दावा है कि यहां की सर्विस और खाना उम्मीद के मुताबिक नहीं था. रेस्तरां की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह भारत की विविध फूड कल्चर का जश्न मनाता है. रेस्तरां का कहना है कि उनके मेनू में "शानदार खुशबूदार करी से लेकर कुशलता से तैयार की गई तंदूरी डिशेज और स्ट्रीट-फूड से प्रेरित चटपटी प्लेट्स" तक सब कुछ शामिल हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement