Offbeat Village in Himachal: भीड़भाड़ से दूर हिमाचल के इस गांव में बिताएं सुकून भरी छुट्टियां, खूबसूरत पहाड़ और सेब के बाग बनाएंगे सफर यादगार

शिमला-मनाली की भीड़ से अलग हिमाचल के किन्नौर जिले में बसा कल्पा शांत और खूबसूरत पहाड़ी गांव है। यहां से किन्नौर कैलाश का शानदार नजारा, सेब के बागान, पुराने किन्नौरी घर और स्थानीय संस्कृति देखने को मिलती है. अगर पहाड़ों में सुकून चाहते हैं तो कल्पा शानदार ऑप्शन है, यहां आप कई सारी जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं.

Advertisement
कल्पा की बेहद शांत गांव है. (PHOTO:ITG) कल्पा की बेहद शांत गांव है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

Offbeat Village in Himachal: हिमाचल प्रदेश घूमने की बात आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में शिमला, मनाली या कसोल जैसे नाम आते हैं. लेकिन अगर आप भीड़भाड़ और शोर से दूर पहाड़ों के बीच कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं, तो कल्पा आपके लिए शानदार जगह हो सकती है. किन्नौर जिले में बसा यह खूबसूरत गांव अपने शांत माहौल, सेब के बागानों, पुराने पहाड़ी घरों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए जाना जाता है. सर्दियों में घूमने के लिए मनाली और शिमला से हटकर आप कल्पा की ट्रिप प्लान कर सकते हैं, जहां आपको बर्फबारी देखने के साथ-साथ बेहग सुकून भी मिलेगा.

Advertisement

करीब 2,960 मीटर की ऊंचाई पर बसा कल्पा ऐसा लगता है जैसे शहर की भागदौड़ से बहुत दूर कोई अलग दुनिया बसी हो. यहां सुबह की शुरुआत पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के साथ होती है और शाम ढलते ही पूरा गांव शांत और ठंडे पहाड़ी माहौल में डूब जाता है.

सामने दिखता है किन्नौर कैलाश का खूबसूरत नजारा

कल्पा की सबसे खास बात यहां से दिखाई देने वाला किन्नौर कैलाश का शानदार नजारा है. साफ मौसम में बर्फ से ढकी चोटियां बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं. पहाड़ों के बीच खड़े होकर इस नजारे को देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है. यही वजह है कि प्रकृति और पहाड़ों को पसंद करने वाले यात्रियों के बीच कल्पा खास जगह रखता है.

गांव की गलियों में दिखती है पुरानी पहाड़ी संस्कृति

कल्पा सिर्फ पहाड़ देखने की जगह नहीं है. यहां घूमते हुए आपको पारंपरिक किन्नौरी वास्तुकला, लकड़ी-पत्थर से बने पुराने घर और स्थानीय जीवनशैली भी देखने को मिलती है. सेब के बागानों के बीच बनी छोटी-छोटी पगडंडियां इस गांव की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं.

Advertisement

कल्पा में कहां-कहां घूम सकते हैं?

अगर आप सोच रहे हैं कि कल्पा एक गांव है और वहां पर आपको पहाडों के अलावा कुछ देखने को नहीं मिलेगा. तो ऐसा नहीं है, कल्पा और इसके आसपास कई जगहें हैं, जिन्हें अपनी ट्रिप में शामिल किया जा सकता है, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी. 

  • किन्नौर कैलाश व्यू पॉइंट – पहाड़ों और बर्फीली चोटियों का खूबसूरत नजारा.
  • किन्नौर कैलाश ट्रेक – एडवेंचर और ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए.
  • कल्पा मठ – शांत वातावरण में स्थानीय बौद्ध संस्कृति को करीब से देखने का मौका.
  • नारायण नागिनी मंदिर – स्थानीय आस्था और पारंपरिक वास्तुकला की झलक.
  • सुसाइड पॉइंट – गहरी घाटी और पहाड़ों का रोमांचक दृश्य.
  • रोगी गांव – पारंपरिक किन्नौरी जीवन और पहाड़ी वास्तुकला देखने के लिए.
  • चक्का मीडोज– ऊंचाई पर फैला खूबसूरत प्राकृतिक इलाका, जहां पहाड़ों के बीच समय बिताया जा सकता है.

कल्पा में चखें ये लोकल स्वाद

किसी भी पहाड़ी जगह की ट्रिप स्थानीय खाने के बिना अधूरी रहती है. कल्पा में आपको चिल्टा, सिड्डू और किन्नौरी स्टाइल दाल जैसे स्थानीय डिशेज जरूर ट्राई करने चाहिए. इसके अलावा मौसम के दौरान यहां के ताजे किन्नौरी सेब भी खूब पसंद किए जाते हैं. चिलगोजा और सूखी खुबानी भी यहां के स्थानीय स्वाद का हिस्सा हैं. अगर आपकी अगली पहाड़ों की यात्रा का मकसद सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि कुछ दिन शांति से पहाड़ों के बीच जीना है, तो कल्पा को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »