Budget Foreign Trips in November: नवंबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 5 खूबसूरत देश, कम बजट में मिलेगा लग्जरी ट्रिप का मजा

Budget Foreign Trips in November: नवंबर में दिवाली की छुट्टियों के दौरान विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कम बजट में कई खूबसूरत देशों की सैर कर सकते हैं. अजरबैजान से लेकर वियतनाम तक ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप पहाड़, समुद्र तट और ऐतिहासिक इमारतें एक्सप्लोर कर सकते हैं.

Advertisement
कम बजट में एक्सप्लोर करें ये 5 देश (Photo- ITG) कम बजट में एक्सप्लोर करें ये 5 देश (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

Budget Foreign Trips in November: नवंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दौरान मौसम सुहावना होने लगता है और हल्की ठंड भी शुरू हो जाती है. दिवाली के आसपास मिलने वाली छुट्टियों में आप विदेश घूमने का प्लान बना सकते हैं. अगर आप इस बार भारत से बाहर किसी नई जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो अजरबैजान, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों का रुख कर सकते हैं. यहां आपको खूबसूरत पहाड़, समुद्र तट, ऐतिहासिक इमारतें और शानदार प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं इन 5 देशों की खासियत और यहां घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में.

Advertisement

अजरबैजान (Azerbaijan)
नवंबर में अजरबैजान की राजधानी बाकू घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां आपको पुराने शहर और आधुनिक इमारतों का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा. आप यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट ओल्ड सिटी, मीडन टावर और फ्लेम टावर्स घूम सकते हैं. इसके अलावा हेदर अलीयेव सेंटर की शानदार वास्तुकला भी देखने लायक है. यहां समुद्र किनारे घूमने और खूबसूरत नजारे देखने का मौका मिलता है. Skyscanner की बेस्ट वैल्यू डेस्टिनेशन लिस्ट में बाकू भी शामिल है. यहां के लिए रिटर्न फ्लाइट सर्च में पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

नेपाल (Nepal)
नवंबर में नेपाल की यात्रा भी यादगार हो सकती है. इस दौरान आप काठमांडू के ऐतिहासिक मंदिरों और पुराने चौकों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसके बाद पोखरा घूमने जा सकते हैं. यहां झील के किनारे बने कैफे और हिमालय के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. नेपाल की करेंसी नेपाली रुपया भारतीय रुपये से जुड़ी हुई है. यहां 1 भारतीय रुपये की कीमत 1.6 नेपाली रुपये के बराबर तय है. इससे भारतीय पर्यटकों को करेंसी बदलने और पैसों का हिसाब लगाने में आसानी होती है. Skyscanner की टॉप 10 ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन लिस्ट में पोखरा भी शामिल रहा है. यहां के लिए रिटर्न फ्लाइट सर्च में 166 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Advertisement

श्रीलंका (Sri Lanka)
अगर आपको समुद्र, हरियाली और वन्यजीव देखना पसंद है, तो नवंबर में श्रीलंका घूमने जा सकते हैं. यहां नेशनल पार्क में हाथियों को देखने के साथ पहाड़ों पर फैले चाय के बागानों की सैर कर सकते हैं. इसके अलावा पुराने मंदिर और खूबसूरत समुद्र तट भी घूमने लायक हैं. श्रीलंका की करेंसी श्रीलंकाई रुपया है. भारतीय रुपये के मुकाबले इसका एक्सचेंज रेट लगभग 3.5 श्रीलंकाई रुपये है. यात्रा का बजट बनाते समय आप खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट और घूमने की जगहों का खर्च पहले से देख सकते हैं. फ्लाइट की कीमतों में बदलाव पर नजर रखने के लिए Skyscanner के प्राइस अलर्ट फीचर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

थाईलैंड (Thailand)
नवंबर में थाईलैंड घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. यहां आपको नीले पानी वाले समुद्र तट, खूबसूरत द्वीप और शानदार सूर्यास्त देखने को मिलेंगे. आप महंगे होटल की जगह बजट गेस्टहाउस में ठहर सकते हैं. इसके अलावा लोकल बोट ट्रिप का मजा लेने और समुद्र किनारे सीफूड खाने का मौका भी मिलेगा. कम खर्च में अच्छी ट्रिप के लिए होटल, ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने का बजट पहले से तय कर सकते हैं.

वियतनाम (Vietnam)
नवंबर में वियतनाम भी घूमने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां आप हनोई की रंगीन गलियों में घूमने के साथ स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा होई आन की रोशनी से सजी गलियां और दा नांग के खूबसूरत समुद्र तट देखने लायक हैं. यहां की करेंसी वियतनामी डोंग है. लगभग 1 भारतीय रुपये के बदले 271 वियतनामी डोंग मिलते हैं. आप यहां फु क्वोक द्वीप भी घूम सकते हैं. Skyscanner के मुताबिक, इस जगह के लिए फ्लाइट सर्च में 133 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान
विदेश यात्रा की योजना बनाने से पहले वीजा नियम, मौसम, फ्लाइट टिकट और होटल की कीमतों की जानकारी जरूर लें. नवंबर में अलग-अलग देशों के मौसम में काफी अंतर हो सकता है, इसलिए उसी हिसाब से घूमने की जगह और कपड़े चुनें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »