LPG हुआ महंगा, देश भर में किल्लत, बिना गैस के कुकिंग कर सकते हैं आप, ये हैं पांच विकल्प

देश के कई राज्यों में LPG की किल्लत हो रही है. कहीं दाम दोगुने हो गए हैं तो कहीं आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है. ऐसे में अगर आप परेशान नहीं होना चाहते हैं तो ये विकल्प चुन सकते हैं. जब तक स्थिति समान्य नहीं हो जाती है आप इन डिवाइसेज को कुकिंग के लिए यूज कर सकते हैं.

Advertisement
LPG की किल्लत, ये हैं सस्ते कुकिंग ऑप्शन (Photo: ITG) LPG की किल्लत, ये हैं सस्ते कुकिंग ऑप्शन (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

LPG सिलेंडर की कीमत एक बार फिर बढ़ गई है. हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब ₹60 प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं. 

देश भर में LPG की किल्लत शुरू हो चुकी है. इस वजह से ब्लैक मार्केट में गैस सिलेंडर काफी ज्यादा दाम पर बेचे जाएंगे. आम तौर पर ऐसी स्थिति में कालाबाजारी बढ़ जाती है और इसका सीधा नुकसान लोगों को होता है. लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे और स्मार्ट कुकिंग को तरजीह देंगे तो ऐसे सिचुएशन से बच सकते हैं. 

Advertisement

मिडिल ईस्ट में इस वक्त वॉर जैसे हालात बने हुए हैं. इसी वजह से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत भारत में बढ़ चुकी है. लोगों के मन में ये भी सवाल है कि क्या आगे भी क्या दाम बढ़ेंगे?  

LPG की किल्लत, लेकिन आपके पास खाना बनाने के लिए ये हैं विकल्प

गैस के बढ़ते दामों के बीच कई लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जिससे किचन का खर्च कम किया जा सके. अच्छी बात यह है कि अब बाजार में कई ऐसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स किचन गैजेट्स आ चुके हैं जिनसे LPG पर निर्भरता काफी कम हो सकती है. कई घरों में रोज का खाना अब इन इलेक्ट्रिक डिवाइस की मदद से बनने लगा है.

यह भी पढ़ें: 6 हजार से कम में मिल रहे ये दमदार Air Coolers, गर्मी में AC जैसी मिलेगी ठंडक

Advertisement

Induction Cooktop तेजी से बन रहा गैस का विकल्प

इंडक्शन कुकटॉप शहरों में LPG का सबसे लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है. यह बिजली से चलता है और इसमें हीट सीधे बर्तन में पैदा होती है. इसलिए खाना जल्दी बनता है और गैस फ्लेम की जरूरत नहीं होती.

आज बाजार में ₹2000 से ₹5000 तक के कई इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध हैं. छोटे फ्लैट, हॉस्टल या किराए के घरों में रहने वाले लोग इसे तेजी से अपना रहे हैं.

Infrared Cooktop भी बन रहा नया विकल्प

इंडक्शन की तरह दिखने वाला एक और गैजेट है इन्फ्रारेड कुकटॉप. इसमें ग्लास प्लेट गर्म होकर खाना पकाती है. इसकी खास बात यह है कि इसमें लगभग हर तरह का बर्तन इस्तेमाल किया जा सकता है. इंडक्शन के साथ जो लिमिटेशन होती है इसके साथ वो नहीं होगी. 

यानी अगर आपके पास इंडक्शन वाले खास बर्तन नहीं हैं तो भी यह डिवाइस काम कर सकता है. इसी वजह से कई लोग इसे इंडक्शन से ज्यादा सुविधाजनक मानते हैं. 

यह भी पढ़ें: सर्दियों के बाद पहली बार ऑन करने जा रहे हैं AC? तो पहले करा लें ये काम

Electric Pressure Cooker से बन जाता है पूरा खाना

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर या मल्टी कुकर भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसमें चावल, दाल, सब्जी और सूप जैसी चीजें आसानी से बन जाती हैं. कई मॉडल में टाइमर और ऑटो कुकिंग मोड भी मिलता है. ऑफिस जाने वाले या अकेले रहने वाले लोगों के लिए यह काफी सुविधाजनक गैजेट बन गया है. इलेक्ट्रिक पेशर कूकर को आप ई-कॉमर्स से या ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. 

Advertisement

Microwave Oven में भी बन सकता है खाना

अक्सर माइक्रोवेव को सिर्फ खाना गर्म करने की मशीन समझा जाता है, लेकिन कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना पकाया भी जा सकता है. इसमें बेकिंग, ग्रिलिंग और कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो किचन में गैस का इस्तेमाल काफी कम हो सकता है.

Air Fryer अब बन चुका है मल्टी कुकिंग गैजेट

एयर फ्रायर पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से लोकप्रिय हुआ है. शुरुआत में इसका इस्तेमाल सिर्फ फ्राइंग के लिए होता था, लेकिन अब नए मॉडल में रोस्ट, बेक और ग्रिल जैसे कई मोड मिलते हैं. कई लोग इसमें सब्जियां, पनीर, स्नैक्स और यहां तक कि केक भी बना लेते हैं. इसलिए यह धीरे-धीरे किचन का मल्टी-यूज गैजेट बन गया है.

क्या गैस के बिना किचन संभव है

फिलहाल पूरी तरह गैस-फ्री किचन हर घर में संभव नहीं है. लेकिन इंडक्शन, माइक्रोवेव, एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक कुकर जैसे गैजेट्स मिलकर LPG की खपत जरूर कम कर सकते हैं. यहां तक गैस की किल्लत होने पर इन ऑप्शन से आप काफी समय तक खाना बना सकते हैं. क्योंकि कमोबेश तमाम किचन कुकिंग की जरूत इनसे पूरी हो जाती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement