दिल्ली-NCR समेत देश के अधिकतर घरों की छत पर पानी की टंकी रखी होती है. इस पानी की टंकी में पानी स्टोर किया जाता है, जिसका बाद में इस्तेमाल होता है. अगर ये टंकी अंदर से गंदी होगी, तो उसका अंदर मौजूद पानी भी दूषित हो जाता है, जो पूरे घर को बीमार बना सकता है.
पानी की टंकी को अगर खाली करके क्लीन करेंगे तो यह एक मेहनत भरा काम है. टेक्नोलॉजी के इस युग में कुछ खास गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पानी की टंकी को साफ करने में मदद करेंगे.
ऑनलाइन ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट समेत स्थानीय मार्केट में कुछ गैजेट की मदद से ओवरहेड वॉटर टैंक को आसानी से क्लीन किया जा सकता है.
पानी की टंकी क्लीन करने का टूल
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Water Tank Cleaner Telescopic Aluminium Pole नाम से एक प्रोडक्ट लिस्ट है. इस टूल का इस्तेमाल करके पानी की टंकी के अंदर घुसे बिना ही उसको क्लीन कर सकते हैं. इसकी मदद से टंकी को बड़ी ही आसानी से क्लीन किया जा सकेगा और उसकी गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? जानकर होंगे हैरान
1500 रुपये है शुरुआती कीमत
इस टूल के साथ एक बड़ा पाइप दिया जाता है, जो टंकी के अंदर मौजूद काई और अन्य गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है. इसे मार्केट से 1500 रुपये से 2000 रुपये के बीच में खरीदा जा सकता है. यह ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट और स्थानीय मार्केट से खरीदा जा सकता है.
टैंक क्लीनिंग के लिए बड़े काम का है समर्सिबल वॉटर पंप
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्थानीय मार्केट में समर्सिबल वॉटर पंप मौजूद हैं, जिसका इस्तेमाल पानी के अंदर मौजूद गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Water Tank Cleaning: बिना पानी खाली किए मिनटों में साफ करें छत पर रखी पानी की टंकी
इसके लिए पहले किसी बड़े ब्रश या वाइपर का इस्तेमाल करके पानी की टैंक को क्लीन कर लें. फिर समर्सिबल वॉटर पंप का इस्तेमाल करके उसके गंदी पानी को बाहर निकाल दें. मार्केट में समर्सिबल वॉटर पंप की कीमत करीब 4,000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क