Water Tank Cleaning Tips: भारत में घरों की छत पर पानी की टंकी रखी होती है, जिसके पानी से लोग अपने रोजाना के काम करते हैं. नहाना, धोना हर काम इसी पानी से होता है, क्योंकि शहरों में पानी समय-समय पर आता है और इसलिए लोग उसको स्टोर करके रखते है. इसलिए पानी की टंकी की सफाई बहुत जरूरी होती है और खासतौर पर मॉनसून के दिनों में जब बिन मौसम बारिश, धूल-आंधी आती है तो छत पर रखी पानी की टंकी गंदी हो जाती है.
अगर टंकी लंबे समय तक साफ न की जाए, तो उसमें गंदगी, काई, कीचड़ और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. इससे पानी दूषित हो सकता है, जो आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है. कई लोग टंकी साफ करने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके लिए पूरा पानी निकालना पड़ेगा. लेकिन अब ऐसा जरूरी नहीं है. आप कम पानी में भी टंकी की सफाई कर सकते हैं और पानी की बर्बादी से बच सकते हैं.
बिना पानी निकाले पानी की टंकी साफ करने का आसान तरीका
पानी का लेवल कम करें
सबसे पहले टंकी में मौजूद पानी को लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक रहने दें. इससे सफाई करना आसान होगा और ज्यादा पानी भी बर्बाद नहीं होगा.
सुरक्षित क्लीनिंग सॉल्यूशन डालें
अब टंकी में पानी की टंकी साफ करने वाला सुरक्षित और नॉन-टॉक्सिक क्लीनिंग सॉल्यूशन डालें. इससे टंकी की दीवारों और नीचे जमी गंदगी ढीली होने लगेगी.
ब्रश से अच्छी तरह रगड़ें
टंकी की सफाई के लिए लंबे हैंडल वाले ब्रश लीजिए और उसकी मदद से टंकी की दीवारों, कोनों और तली को अच्छी तरह साफ करें. जहां ज्यादा गंदगी या काई दिखाई दे, वहां थोड़ा ज्यादा रगड़ें.
कुछ देर इंतजार करें
क्लीनिंग सॉल्यूशन डालने के बाद 30 से 45 मिनट तक उसे टंकी में रहने दें. इससे जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी.
गंदगी बाहर निकालें
अब बाल्टी, मग, छोटे पंप या वेट वैक्यूम की मदद से टंकी के नीचे जमा कीचड़ और गंदगी निकाल दें.
साफ पानी से धो लें
आखिर में टंकी को साफ पानी से एक बार धो लें, ताकि क्लीनिंग सॉल्यूशन या बची हुई गंदगी पूरी तरह निकल जाए.
कितने समय में टंकी साफ करनी चाहिए?
एक्सपर्ट के अनुसार, हर 4 से 6 महीने में पानी की टंकी की सफाई जरूर करनी चाहिए. इससे पानी साफ रहता है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है.
नई टंकी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
पानी की टंकी की समय-समय पर सफाई करना बहुत जरूरी है. बिना पूरा पानी खाली किए भी आप आसान तरीके से टंकी साफ कर सकते हैं. इससे पानी की बचत होती है, टंकी साफ रहती है और पूरे परिवार को साफ पानी मिलता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क