WhatsApp आईफोन यूजर्स के लिए नया इंटरफेस ला रहा है. कंपनी ने ऐप में बड़ा बदलाव किया है. अब पुराने Settings टैब की जगह नया You प्रोफाइल टैब दिया जा रहा है. यह अपडेट धीरे-धीरे लोगों तक पहुंच रहा है.
WhatsApp में क्या बदला?
WhatsApp के नए अपडेट में नीचे दिखने वाला सेटिंग्स टैब हटाकर You नाम का नया टैब दिया गया है. इस टैब में यूजर का प्रोफाइल फोटो दिखेगा. इस पर टैप करते ही प्रोफाइल और अकाउंट से जुड़ी सारी सेटिंग्स एक ही जगह मिल जाएंगी.
पहले यूजर्स को अलग-अलग जगह जाकर सेटिंग्स खोलनी पड़ती थी. अब प्रोफाइल, प्राइवेसी, चैट बैकअप और लिंक्ड डिवाइस जैसी चीजें इसी नए सेक्शन में मिलेंगी. इससे अकाउंट मैनेज करना आसान होगा.
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! अब WhatsApp में आया ये फीचर, ऑडियो और वीडियो कॉल में होगा फायदा
कई लोगों को ये नया फीचर पसंद नहीं आर रहा है और कन्फ्यूजन भी हो रही है. हालांकि कुछ लोगों सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि ये बेहतर है और एक ही जगह पर तमाम फीचर्स मिल रहे हैं.
प्रोफाइल फोटो से पहचान होगा अकाउंट
इस अपडेट में एक और बड़ा बदलाव दिखेगा. अब Settings के गियर आइकन की जगह यूजर की प्रोफाइल फोटो ही टैब आइकन बनेगी. इससे तुरंत पता चल जाएगा कि अभी कौन-सा अकाउंट एक्टिव है. दरअसल ये मेटा अकाउंट्स को युनिफाइड बनाने के लिए कर रहा है. ताकि हर जगह सेटिंग्स एक ही जगह पर मिले.
एक फोन में कई WhatsApp अकाउंट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव फेयूचर के फीचर की तैयारी भी हो सकता है. कंपनी एक फोन में कई WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा पर काम कर रही है. नया प्रोफाइल टैब उसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
प्रोफाइल में कवर फोटो भी दिख सकती है
कुछ यूजर्स के लिए प्रोफाइल पेज में ऊपर कवर फोटो जैसा बड़ा हेडर भी दिख सकता है. इससे प्रोफाइल ज्यादा पर्सनल लगेगी. अभी यह फीचर टेस्टिंग में है.
WhatsApp ने इस फीचर को iPhone के लेटेस्ट ऐप वर्जन में रोलआउट करना शुरू कर दिया है. लेकिन सभी यूजर्स को यह अपडेट एक साथ नहीं मिलेगा. आने वाले हफ्तों में यह धीरे-धीरे सभी तक पहुंच सकता है. अगर आप iPhone यूजर हैं तो App Store में जाकर WhatsApp अपडेट करने के बाद नया इंटरफेस दिख सकता है.
aajtak.in