नहीं चलाते WhatsApp, फिर भी कर सकेंगे वॉट्सऐप कॉल, लॉन्च हुआ नया फीचर

WhatsApp पर एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम गेस्ट कॉल है. इस फीचर की मदद से उन लोगों के साथ भी वॉट्सऐप कॉल की जा सकेगी, जो वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं या जिनके फोन में वॉट्सऐप का ऐप नहीं है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
WhatsApp पर लॉन्च हुआ गेस्ट मोड फीचर. (Photo: Unsplash) WhatsApp पर लॉन्च हुआ गेस्ट मोड फीचर. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम गेस्ट कॉल है. इस फीचर्स की मदद से जो लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं और उनके स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का ऐप भी नहीं है, उसके बावजूद वे लोग भी वॉट्सऐप कॉल का इस्तेमाल कर सकेंगे.

WhatsApp ने अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिए इस फीचर की जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि इस न्यू फीचर का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Advertisement

WhatsApp के गेस्ट कॉल का वे लोग भी इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनके फोन में वॉट्सऐप का ऐप मौजूद नहीं है, ना ही उनका वॉट्सऐप पर अकाउंट मौजूद है. इसके लिए यूजर्स को सिर्फ एक लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर वे इसका फायदा उठा सकेंगे. 

WhatsApp कॉल पर एक लिंक के जरिए जुड़ सकेंगे 

गेस्ट मोड के तहत कॉल लिंक सिर्फ वॉट्सऐप यूजर्स ही जनरेट कर सकते हैं. इसके बाद जो वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनके साथ लिंक शेयर किया जाएगा और वे लिंक पर क्लिक करके वॉट्सऐप कॉल पर कनेक्ट हो सकते हैं. ऐसे में यूजर्स ग्रुप कॉल में शामिल हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

Advertisement

WhatsApp का पोस्ट 

हर बार यूजर्स को अप्रूवल भी देना होगा

लिंक के जरिए वॉट्सऐप कॉल में शामिल होने वाले यूजर्स के लिए अप्रूवल भी देना होगा. ऐसा हर बार और एक नॉन वॉट्सऐप यूजर्स के लिए करना होगा.

गेस्ट कॉल्स के जरिए वॉट्सऐप कॉल में जुड़ने वाले यूजर्स को वे हर एक फीचर्स मिलेंगे, जो एक वॉट्सऐप यूजर्स को ऑडियो कॉल पर मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

वॉट्सऐप पर कैसे करें गेस्ट कॉल 

WhatsApp पर गेस्ट कॉल नाम के फीचर को लॉन्च किया है, जिसको आने वाले दिनों में जारी भी किया जाएगा. हालांकि ये फीचर्स सभी को मिलेगा या नहीं, उसको लेकर अभी कोई कंफर्म नहीं डिटेल्स नहीं दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »