वॉट्सऐप लाया कमाल का फीचर, एक क्लिक से मैसेज पढ़ना आसान, सिक्योरिटी की फुल गारंटी

वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप के अंदर नया फीचर शामिल किया है, जिसमें सभी अनरीड चैट्स को एक साथ समराइज करके देख सकते हैं. ऐसे में मल्टीपल मैसेज को एक-एक करके पढ़ने की जरूरत नहीं होगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
वॉट्सऐप में मैनुअली ऑन करना पड़ेगा मैसेज समीर फीचर. (Photo: Getty Image) वॉट्सऐप में मैनुअली ऑन करना पड़ेगा मैसेज समीर फीचर. (Photo: Getty Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

वॉट्सऐप पर एक नया फीचर आ रहा है, जिसकी मदद से बिना पढ़ी हुईं ढेरों चैट्स (अनरीड मैसेज) को सिर्फ एक क्लिक से पढ़ा जा सकेगा. सभी अनरीड चैट्स की एक सिक्योर समरी तैयार होगी. वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट्स में नए फीचर की जानकारी दी है. 

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के अंदर ढेरों चैट्स और ग्रुप होते हैं, जिनके अंदर कई बार ढेरों मैसेज आ जाते हैं. ऐसे में एक-एक करके सभी मैसेज पढ़ना मुश्किल हो जाता है. 

Advertisement

वॉट्सऐप के लेटेस्ट सिक्योर समरी फीचर की मदद से किसी चैट्स के अनरीड मैसेज को एक साथ पढ़ा जा सकेगा. अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और इसको बीटा वर्जन में दिया है. 

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.26.12.10 अपडेट के आने से इस लेटेस्ट फीचर के बारे में पता चला है कि यह कैसे काम करेगा. यह फीचर कई अनरीड मैसेज का एक साथ सार तैयार कर सकता है. 

स्क्रीनशॉट्स पोस्ट किया 

रिपोर्ट्स में एक स्क्रीनशॉट्स पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि न्यू फीचर कैसे काम करेगा. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी मिस हुई चैट्स का छोटा और सटीक ओवरव्यू पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स परेशान! मैसेज ना आ रहे और ना जा रहे, अचानक हैंग हो रहा ऐप

Advertisement

प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है नया फीचर  

रिपोर्ट्स में बताया है कि ये मैसेज समरी फीचर प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. ये तकनीक मेटा द्वारा तैयार की गई एक सुरक्षित टेक्नोलॉजी है, जो एक प्राइवेट एनवायरमेंट में प्रोसेस करती है, जिसकी वजह से मेटा या वॉट्सऐप उस चैट को नहीं पढ़ पाता है. 

Wabetainfo ने किया पोस्ट 

इन कंपनियों ने किया है ऑडिट 

मेटा के प्राइवेट प्रोसेसिंग का ऑडिट एनसीसी ग्रुप और ट्रायल ऑफ बाइट्स ने किया है. इसके बाद ये साफ हुआ है कि ये प्रोसेसिंग सिस्टम सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को पूरा करता है. 

मैनुअली ऑन करना होगा ये फीचर 

यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा, यानी यूजर्स चाहें तो इसको ऑन या ऑफ कर सकेंगे. प्राइवेट प्रोसेसिगं डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर उसको ऑन करना होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement