WhatsApp यूजर्स परेशान! मैसेज ना आ रहे और ना जा रहे, अचानक हैंग हो रहा ऐप

WhatsApp पर कई यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ये परेशानी सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर के यूजर्स को हो रही है. कई यूजर्स बता रहे हैं कि उनके मैसेज ना आ रहे हैं और ना जा रहे हैं. कई बार अचानक से मैसेजिंग ऐप हैंग जाता है. आइये इसके बारे में जानते हैं.

Advertisement
वॉट्सऐप ऐप अचानक से हैंग हो जा रहा है. (Photo: Unsplash) वॉट्सऐप ऐप अचानक से हैंग हो जा रहा है. (Photo: Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

WhatsApp पर हाल ही के दिनों में कई यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मैसेज से लेकर ऐप हैंग होने तक की समस्या शामिल है. एक रेडिट यूजर्स ने हाल ही में पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने वॉट्सऐप पर आने वाली परेशानियों के बारे में बताया है. हालांकि सभी यूजर्स के साथ ये परेशानी नहीं हो रही है. 

रेडिट यूजर्स ने लिखा कि क्या किसी यूजर्स को उनकी तरह वॉट्सऐप पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनका मैसेजिंग ऐप कुछ दिनों से स्मूद काम नहीं कर रहा है. 

Advertisement

यूजर्स ने आगे लिखा मैसेज रिसीव करने या सेंड करने के बाद अचानक से कुछ सेकेंड के लिए ऐप रुक जाता है. इसके बाद दूसरे यूजर्स ने भी कमेंट करके अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. हालांकि किसी ने इस परेशानी की वजह नहीं बताई है.  

वनइंडिया और इंडोनेशियाई पोर्टल कोम्प्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वॉट्सऐप यूजर्स को हाल ही में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मैसेज सेंड और रिसीव करने को लेकर समस्या हो रही है. साथ ही ऐप अचानक से हैंग हो जाता है. 

अचानक से वॉट्सऐप हैंग हो रहा है. (Photo: Screengrab/reddit)

वॉट्सऐप नहीं हुआ है डाउन  

दुनियाभर में आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने हाल ही में वॉट्सऐप डाउन को लेकर कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है. ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता है कि वॉट्सऐप की सर्विस हाल ही में ठप हुईं थीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले! iPhone पर एक साथ चलेंगे 2 अकाउंट, जानें 7 नए फीचर्स

वॉट्सऐप की तरफ से नहीं आया कोई बयान

वॉट्सऐप ने मैसेज सेंड और ऐप हैंग होने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि इसके पीछे कंपनी अपने ऑफिशियल FAQ पेज पर बताया है कि मैसेज सेंड ना होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी भी शामिल होती है.  मैसेज सेंड ना होने के पीछे की कॉमन वजह ये हैं. 

  • आपके कॉन्टैक्ट पर इंटरनेट कनेक्शन को लेकर परेशानी हो सकती है. 
  • दूसरे व्यक्ति का फोन बंद हो सकता है. 
  • वे नेटवर्क कवरेज से बाहर हो सकते हैं.

वॉट्सऐप FAQ पेज पर बताया है कि मैसेज सेंड और रिसीव करने की प्रॉब्लम कैसे ठीक करें. फॉलो करें ये स्टेप्स.

  • WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें. 
  • फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट करें. 
  • आपका फोन इंटरनेट से कनेक्टेड हो. 
  • एक बार डिवाइस को रिस्टार्ट करें. 

वॉट्सऐप लगातार अपने ऐप को अपडेट करता है, जो ना सिर्फ बग को दूर करता है बल्कि यूजर्स एक्सपीरियंस और नए-नए फीचर्स भी रोलआउट करता है. न्यू फीचर्स के लिए अपना मैसेजिंग ऐप अपडेट करते रहें. प्लेस्टोर और ऐप स्टोर पर जाकर आसानी से वॉट्सऐप को अपडेट किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement