IPL में जो फोन चला रहे थे श्रेयस अय्यर, अब भारत में लॉन्च होगा Vivo X300 Ultra, लगा सकेंगे DSLR जैसा लेंस

IPL मैच के दौरान हाल ही में श्रेयस अय्यर के हाथ में एक कमाल का स्मार्टफोन स्पॉट हुआ था, जिसमें DSLR कैमरे की तरह एक्सटर्नल लेंस लगा हुआ था. अब इस हैंडसेट की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है. वीवो भारत में दो हैंडसेट लेकर आ रहा है, जिनके नाम Vivo X300 Ultra और दूसरा Vivo X300FE होगा.

Advertisement
श्रेयस अय्यर यूज करते दिखाई दिए कमाल का फोन. (Photo:X) श्रेयस अय्यर यूज करते दिखाई दिए कमाल का फोन. (Photo:X)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

हाल ही में IPL के दौरान पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्टेडियम में एक फोन यूज किया था, जिसका फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गया था. इसमें DSLR कैमरे के जैसा एक्सटर्नल लेंस लगा था और इसका नाम Vivo X300 Ultra है. अब कंपनी ने इस हैंडसेट की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. 

वीवो भारत में दो हैंडसेट लेकर आ रहा है, जिनके नाम Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE होंगे.  कंपनी ने इन हैंडसेट के लिए लॉन्चिंग सून लिखा है, हालांकि अभी तक कंपनी ने लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है. 

Advertisement

IPL मैच के दौरान श्रेयस अय्यर एक हैंडसेट यूज करते हुए स्पॉट किए जा चुके हैं. उनके हाथ में एक्सटर्नल लेंस या कहें कि टेलिकन्वर्टर वाला स्मार्टफोन था, जो बेहतर फोटोग्राफी की सुविधा देता है. अय्यर का यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गया. 

Vivo भारत में ला रहा दो हैंडसेट

Vivo भारत में दो हैंडसेट लेकर आ रहा है, जिसमें से एक का नाम Vivo X300 Ultra और दूसरे के नाम Vivo X300 FE होगा. लीक्स के मुताबिक, यह हैंडसेट 7 मई को दस्तक देगा.  

यह भी पढ़ें: IPL में दिखा 'धुरंधर' गैजेट, पंजाब के सरपंच कर रहे थे यूज, फोटो वायरल

Vivo X300 Ultra भारत में पहली लॉन्च होगा

Vivo अल्ट्रा वेरिएंट को पहली बार भारत में लॉन्च करने जा रहा है, इससे पहले यह सिर्फ चीन के लिए रिजर्व था. साथ ही Vivo X300FE को टेलीकन्वर्टर के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो पहली बार हो रहा है. 

Advertisement

वीवो ने X प्लेटफॉर्म पर दो पोस्ट शेयर किए हैं और इनमें अल्ट्रा और FE वेरिएंट के लिए अलग-अलग पोस्ट हैं. कंपनी ने दोनों ही टीजर पर कमिंग सून लिखा है और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. 

Vivo X300 सीरीज का टीजर आया 

Vivo X300FE का भी टीजर पोस्टर जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि Vivo X 300FE के साथ टेलीकन्वर्टर को लॉन्च किया जाएगा और यह पहली बार होगा. ऐसे में यूजर्स 60-65 हजार रुपये की प्राइस सेगमेंट में आने वाले हैंडसेट में टेलीकन्वर्टर का फायदा उठा सकेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement