IPL में दिखा 'धुरंधर' गैजेट, पंजाब के सरपंच कर रहे थे यूज, फोटो वायरल

15 April 2026

Photo: X/@_techibee 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान एक कमाल का गैजेट नजर आया है, जिसके फोटो इंटरनेट पर कुछ ही समय में वायरल हो गए. इसको धुरंधर फोन कहा जा रहा है.

Photo: X/@_techibee 

IPL में पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, जिनको पंजाब के सरपंच भी कहा जाता है. वे इस गैजेट को यूज करते नजर आए.  

Photo: Vivo

श्रेयस अय्यर की दो फोटो सामने आई हैं, जिसमें वह खास फोन से फोटोग्राफी करते नजर आ रहे हैं. इसमें उन्होंने खास डिवाइस का यूज किया है, जिसमें एक्सटर्नल  लेंस लगे हैं. 

Photo: Vivo

श्रेयस अय्यर के हाथ में नजर आना वाला यह हैंडसेट वीवो का स्मार्टफोन है. इसका नाम Vivo X300 Ultra है, जिसके के साथ टेलीकनवर्टर किट को लगाया है.  

Photo: Vivo

Vivo X300 Ultra को चीन में लॉन्च किया जा चुका है. अब यह हैंडसेट मई महीने में भारत में भी लॉन्च होगा. लॉन्चिंग से पहले ये फोन भारत में स्पॉट हुआ है. 

Photo: Vivo

हैंडसेट के साथ लगा बड़ा सा कैमरा लेंस सभी को अट्रैक्ट किया. इस लेंस की मदद से जूम इन किया जा सकता है. अच्छी पोर्टेट फोटो क्लिक की जा सकेंगी. 

Photo: Vivo

भारत में लॉन्च होने वाले Vivo X300 Ultra में वहीं स्पेसिफिकेशन्स हो सकते हैं, जो चाइनीज वेरिएंट में दिए गए हैं. 

Photo: Vivo

Vivo X300 Ultra में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का यूज किया गया है.

Photo: Vivo

Vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200MP का कैमरा दिया है. फ्रंट पर 50MP का सेंसर है. 

Photo: Vivo

Vivo X300 Ultra का यह हैंडसेट  6,600mAhकी बैटरी और फास्ट चार्जर के साथ दस्तक देगा. 

Photo: X/@_techibee

Read Next