दुनिया की बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी Anthropic को को बड़ी राहत मिली है. अमेरिकी सरकार ने कंपनी के सबसे एडवांस AI मॉडल Claude Fable 5 और Mythos 5 पर लगाए गए एक्सपोर्ट कंट्रोल हटा दिए हैं.
इसके बाद कंपनी ने कहा है कि वह एक बार फिर इन मॉडल्स का एक्सेस यूजर्स के लिए बहाल करना शुरू करेगी. यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका और चीन के बीच AI टेक्नोलॉजी की दौड़ और तेज हो रही है.
यह भी पढ़ें: AI पर अमेरिका की ‘दादागिरी’! दुनिया के लिए बंद किए टॉप मॉडल्स, भारत पर क्या असर?
करीब तीन हफ्ते पहले अमेरिकी सरकार ने एंथ्रोपिक को आदेश दिया था कि वह Claude Fable 5 और Mythos 5 मॉडल्स का इस्तेमाल विदेशी नागरिकों के लिए रोक दे.
सरकार को डर था कि इन एडवांस AI मॉडल्स का इस्तेमाल साइबर हमले करने, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां खोजने या दूसरी संवेदनशील गतिविधियों में किया जा सकता है. इसके बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर के यूजर्स के लिए इन मॉडल्स का एक्सेस बंद कर दिया था.
यह भी पढ़ें: WhatsApp के नए Username फीचर की जांच करेगी केंद्र सरकार, फ्रॉड बढ़ने की आशंका
कंपनी का कहना है कि उसने सरकार के साथ मिलकर मॉडल्स में एक्स्ट्रा सुरक्षा उपाय जोड़े हैं. इन बदलावों के बाद सरकार ने दोबारा इन मॉडल्स को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है. एंथ्रोपिक ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वह जल्द ही सभी एलिजिबल यूजर्स के लिए एक्सेस स्टार्ट करेगी.
विवाद शुरू कैसे हुआ?
एंथ्रोपिक ने जून में Claude Fable 5 लॉन्च किया था. इसके कुछ ही दिनों बाद कुछ रिसर्चर्स ने दावा किया कि खास तरीके से इन मॉडल्स की सुरक्षा को बायपास किया जा सकता है.
अमेरिकी सरकार को आशंका हुई कि अगर यह तकनीक गलत हाथों में पहुंच गई तो बड़े साइबर हमले हो सकते हैं. इसी वजह से सरकार ने तुरंत एक्सपोर्ट कंट्रोल लागू कर दिए थे.
सरकार के साथ मिलकर किया सुरक्षा पर काम
एंथ्रोपिक का कहना है कि उसने पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर मॉडल्स की सुरक्षा मजबूत की है. कंपनी के अनुसार नए सुरक्षा उपाय पहले की तुलना में काफी बेहतर हैं और सरकार ने भी इनकी जांच की है. इसके बाद ही एक्सपोर्ट कंट्रोल हटाने का फैसला लिया गया.
चीन की AI रेस भी बनी बड़ी वजह
इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ साइबर सिक्योरिटी से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका नहीं चाहता कि उसकी AI कंपनियां लंबे समय तक रुकी रहें, क्योंकि चीन, जापान और दूसरे देश भी तेजी से एडवांस AI मॉडल्स डेवेलप कर रहे हैं.
अगर अमेरिकी कंपनियों पर ज्यादा समय तक पाबंदी रहती, तो इसका फायदा विदेशी कंपनियों को मिल सकता था. यही वजह है कि सुरक्षा उपाय मजबूत करने के बाद सरकार ने फिर से एक्सेस बहाल करने का फैसला लिया.
Mythos 5 क्या है?
Mythos 5 को एंथ्रोपिक के सबसे ताकतवर AI मॉडल्स में गिना जाता है. कंपनी ने इसे खास तौर पर साइबर सिक्योरिटी रिसर्च और एडवांस कोड एनालिसिस जैसे कामों के लिए तैयार किया है.
इसके पावर को देखते हुए शुरुआत में इसे केवल चुनिंदा पार्टनर्स तक सीमित रखा गया था. बाद में सुरक्षा चिंताओं के कारण इस पर भी रोक लगा दी गई थी. अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से दोबारा उपलब्ध कराया जा रहा है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क