Spotify के प्लान हुए सस्ते, अब इतनी कर दी है कीमत, ये सब्सक्रिप्शन हटाया

Spotify ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब प्लान पहले की तुलना में सस्ते हो गए हैं. साथ ही कंपनी ने एंट्री लेवल प्रीमियम लाइट प्लान को खत्म कर दिया है. हालांकि कंपनी ने टॉप एंड प्लान की कीमतों में बदलाव नहीं किया है. आइए नई कीमतों में के बारे में जानते हैं.

Advertisement
Spotify स्टूडेंट प्लान की कीमत 69 रुपये कर दी गई है. (Photo: Unsplash)) Spotify स्टूडेंट प्लान की कीमत 69 रुपये कर दी गई है. (Photo: Unsplash))

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

स्पॉटिफाई ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में बड़ा फेरबदल किया है. अब कंपनी ने अपने सभी प्लान की कीमत घटा दी हैं, इसमें प्रीमियम स्टैंडर्ड और स्टूडेंट प्लान की कीमत बदलें हैं. इसके अलावा कंपनी ने एंट्री लेवल प्रीमियम लाइट प्लान को खत्म कर दिया है. 

स्पॉटिफाई, असल में एक ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है. इस ऐप की मदद से म्यूजिक, पॉडकास्ट और कहानियों आदि को सुना जा सकता है. ये ऐप कई लेटेस्ट और यूजफुल फीचर्स के साथ आता है. 

Advertisement

स्पॉटिफाई की ये हैं नई कीमतें 

स्पॉटिफाई प्रीमियम स्टैंडर्ड की अब कीमत 139 रुपये मंथली है, जबकि पहले ये कीमत 199 रुपये थी. इस प्राइस को मैच करने वाला प्लान प्रीमियम लाइट को डिसकंटीन्यू कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: आसमान छूने के लिए तैयार स्मार्टफोन्स की कीमतें, इस साल अब तक 40% महंगे हो गए हैं फोन्स

69 रुपये में हुआ स्पॉटिफाई स्टूडेंट प्लान

स्टूडेंट प्लान की कीमत 69 रुपये कर दी गई है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 99 रुपये थी. कंपनी इसकी मदद से और ज्यादा यूजर्स को बढ़ाना चाहती है. 

प्रीमियम प्लेटिनम की कीमत 

स्पॉटिफाई प्रीमियम प्लेटिनम की कीमत 299 रुपये मंथली है. इस प्लान के तहत यूजर्स को कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. इस प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस प्लान में ऑडियोफाइल भी मिलती हैं. 

Advertisement

2025 में पेश किए थे नए प्लान्स 

नवंबर 2025 में स्पॉटिफाई ने भारत समेत पांच बाजारों में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स में बदलाव करने की घोषणा की थी. कंपनी ने ऐसे प्लान पेश किए, जो अलग-अलग तरह के लोगों की जरूरतों को पूरा करते थे. इसके लिए तीन नए प्लान को लॉन्च किया था. इसमें प्रीमियम लाइट, प्रीमियम स्टैंडर्ड, और प्रीमियम प्लेटीनम है. 

  • प्लेटीनम लाइट प्लान में यूजर्स को विज्ञापन-फ्री म्यूजिक अनुभव, 160kbps ऑडियो क्वालिटी और नेक्स्ट सॉन्ग चुनने का ऑप्शन मिलता है. 
  • प्रीमियम स्टैंर्ड के तहत यूजर्स को ऑफलाइन डाउनलोड फीचर और 320kbps तक की हाई-क्वालिटी ऑडियो मिलती है. 
  • स्पॉटीफाई प्रीमियम प्लेटिनम में लॉसलेस ऑडियो स्ट्रीमिंग, AI बेस्ड फीचर्स जैसे AI DJ, AI प्लेलिस्ट क्रिएशन, मिक्सिंग टूल्स और थर्ड-पार्टी DJ इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स दिए जाते हैं. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement