Rules Change : मेरे नाम पर कितने हैं SIM कार्ड? 24 अगस्त से बदलने जा रहा है सिम का नियम

Sim card Rules change: भारत सरकार का दूरसंचार विभाग (DoT) SIM Card को लेकर सख्ती बरतने जा रहा है. 24 अगस्त से नियम सख्ती से लागू होगा, जिसमें एक शख्स तय नियम से अधिक सिम कार्ड को खरीद नहीं पाएंगे. सरकारी पोर्टल की मदद से आप खुद चेक कर सकेंगे कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं.

Advertisement
संंचार साथी पोर्टल की मदद से देखें कि आपके नाम पर कितनी सिम हैं. (Photo: AI Generated) संंचार साथी पोर्टल की मदद से देखें कि आपके नाम पर कितनी सिम हैं. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

SIM Card खरीदने को लेकर नियम में बदलाव होने जा रहा है, जिसके बाद लोग एक तय सीमा के बाद ज्यादा सिम कार्ड नहीं खरीद सकेंगे. नए नियम के बाद बहुत से लोगों के बीच में कंफ्यूजन हो रहा है. आइए इसको लेकर पूछे जा रहे अलग-अलग सवालों के जवाब देते हैं. साथ ही ये बताते हैं कि आप खुद कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड जारी हैं. 

Advertisement

SIM Card पर बदलने वाले नियम को लेकर बता देते हैं. 24 अगस्त से सिम कार्ड का नियम सख्त होने जा रहा है, जिसके बाद उन लोगों को सिम कार्ड नहीं मिलेगा, जिनसे पास पहले से तय कोटा के मुताबिक फुल सिम कार्ड हैं. 

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल कनेक्शन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है. भारत के अधिकतर राज्यों में मैक्सिमम 9 सिम कार्ड खरीद सकते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अधिकतम सिम कार्ड की संख्या 6 है.

यह भी पढ़ें: SIM Card Rule Change: SIM कार्ड का नया नियम, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

आपके नाम पर कितने सिम? 

सिम कार्ड खरीदने से पहले खुद चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर या अपने परिजन के नाम पर कितने सिम कार्ड हैं. इसके लिए सरकारी पोर्टल संचार साधी का इस्तेमाल करना होगा. 

Advertisement
  • संचार साथी पोर्टल के होमपेज पर जाना होगा.
  • होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करेंगे,
  • Know Mobile connection in Your Name पर क्लिक करें. 
  • फिर दस नंबर का मोबाइल नंबर एंटर करें. 
  • इसके बाद कैप्चा एंटर करें और फिर ओटीपी एंटर करें. 
  • आखिर में जाकर लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. 

इसके बाद न्यू विंडो ओपन हो जाएगा, जहां आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को देख सकेंगे. हालांकि जिन नंबर का आप यूज नहीं कर रहे हैं, उनको बंद करा सकते हैं. साथ ही कोई अनजान नंबर है, तो उसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Govt. Sim Card Rule Change: 24 अगस्त से बदल जाएगा सिम खरीदने का नियम, ये है लिमिट

रिपोर्ट करने के लिए जिस नंबर को बंद करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक कर दें. एक बार रिपोर्ट करने के बाद कुछ समय का टाइम दिया जाएगा और फिर नंबर को बंद कर दिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »