Samsung की नई Galaxy Watch Ultra2 और Watch9 लॉन्च, AI अब आपकी सेहत का भी रखेगा हिसाब

Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग ने अपने अनपैक्ड इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन सहित नई स्मार्ट वॉच सीरीज भी लॉन्च की है. कंपनी ने दावा किया है कि ये स्मार्ट वॉच हेल्थ ही नहीं ट्रैक करेंगी, बल्कि रिकवरी पर भङी फोकस करेंगी.

Advertisement
Galaxy Watch Ultra2, Galaxy Watch9 Galaxy Watch Ultra2, Galaxy Watch9

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

Samsung ने अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इन वॉच के साथ हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग को लेकर बड़े दावे किए हैं. खास तौर पर रिकवरी पर. 

Galaxy Watch सीरीज AI की मदद से यूजर की हेल्थ को बेहतर तरीके से समझेगी और सिर्फ डेटा दिखाने के बजाय यह भी बताएगी कि आगे क्या करना चाहिए. दोनों स्मार्टवॉच Snapdragon Wear Elite Platform पर चलती हैं और इनमें पहले से ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बेहतर बैटरी और कई नए हेल्थ फीचर दिए गए हैं.

Advertisement

Galaxy Watch Ultra 2 में क्या खास है?

Galaxy Watch Ultra2 कंपनी की सबसे प्रीमियम स्मार्टवॉच है. इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो एडवेंचर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग, रनिंग या प्रोफेशनल आउटडोर एक्टिविटी करते हैं. वहीं Galaxy Watch9 रोजमर्रा के इस्तेमाल, हेल्थ मॉनिटरिंग और फिटनेस पर नजर रखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.

Galaxy Watch Ultra2 में सबसे बड़ा बदलाव स्पोर्ट्स ट्रैकिंग में देखने को मिलता है. इसमें नया Trail Run मोड दिया गया है जो रनिंग के दौरान ऊंचाई, चढ़ाई, रास्ते की स्थिति और दूसरे जरूरी डेटा को ट्रैक करता है.

इसके साथ Nutrition Alert नाम का नया फीचर भी मिलता है. यह पसीने की मात्रा और शरीर के वजन के आधार पर बताता है कि आपको कब और कितना पानी पीना चाहिए. यानी लंबी दौड़ या ट्रेकिंग के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने में यह फीचर मदद कर सकता है.

Advertisement

अगर आप डाइविंग करते हैं तो Galaxy Watch Ultra2 आपके लिए और भी दिलचस्प हो सकती है. यह IP69K, 10ATM और EN13319 सर्टिफिकेशन के साथ आती है. पानी में उतरते ही वॉच अपने आप गहराई, समय और पानी का टेंप्रेचर रिकॉर्ड करना शुरू कर देती है. 

Galaxy Watch Ultra2 में बड़ी बैटरी, डिजाइन में नहीं है बदलाव

हार्डवेयर की बात करें तो Galaxy Watch Ultra2 में 800mAh की बैटरी दी गई है, जो पिछले Ultra मॉडल के मुकाबले 35% बड़ी है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की पहली स्मार्टवॉच है जिसमें 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. इसके अलावा टाइटेनियम बॉडी, पहले से पतला डिजाइन और हल्के बैंड इसे लंबे समय तक पहनने में आरामदायक बनाते हैं.

Galaxy Watch9 में क्या हैं खास फीचर्स?

दूसरी तरफ Galaxy Watch9 को रोजमर्रा की हेल्थ ट्रैकिंग के लिए तैयार किया गया है. इसमें हल्की एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है जो पूरे दिन पहनने में आरामदायक रहती है.

इस वॉच में 390mAh बैटरी, 3,000 निट्स तक की ब्राइट डिस्प्ले और Snapdragon Wear Elite चिपसेट मिलता है. कंपनी का कहना है कि इससे ऐप्स तेजी से ओपन होंगे और हेल्थ ट्रैकिंग पहले से ज्यादा स्मूद होगी.

सैमसंग ने पिछली बार की तरह इस बार भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सबसे ज्यादा जोर दिया है. दोनों स्मार्टवॉच लगातार बायोमेट्रिक डेटा रिकॉर्ड करती हैं और AI उसकी मदद से आसान भाषा में हेल्थ से जुड़े सुझाव देती है.

Advertisement

कंपनी का कहना है कि सिर्फ हार्ट रेट दिखाना काफी नहीं है, इसलिए अब वॉच यह समझाने की भी कोशिश करेगी कि आपकी सेहत में क्या बदलाव आ रहे हैं और उन्हें बेहतर करने के लिए क्या करना चाहिए.

हेल्थ से जुड़े कई एआई बेस्ड फीचर्स

नई Galaxy Watch सीरीज में कई नए हेल्थ फीचर भी दिए गए हैं. स्लीप एप्निया फीचर सोते समय सांस लेने में होने वाली दिक्कत का पता लगाने में मदद करेगा. वाइटल्स फीचर आपकी सामान्य हेल्थ स्थिति पर नजर रखेगा और किसी असामान्य बदलाव पर अलर्ट देगा.

हार्ट हेल्थ स्कोर दिल की सेहत का आसान स्कोर दिखाएगा. डेली कार्डियो लोड बताएगा कि आपकी एक्सरसाइज कितनी असरदार रही और बॉडी को कितनी रिकवरी की जरूरत है. वहीं फिटनेस इंडेक्स आपकी ओवरऑल फिटनेस को एक स्कोर में बदल देगा. हियरिंग फीचर तेज आवाज से सुनने की क्षमता पर पड़ने वाले असर को भी ट्रैक करेगा.

Galaxy Watch Ultra2 47mm साइज में आएगी, जबकि Galaxy Watch9 को 40mm और 44mm वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. दोनों स्मार्टवॉच 22 जुलाई से चुनिंदा बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगी और 7 अगस्त से बिक्री शुरू होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »