Samsung ने अपने साल के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी 22 जुलाई को लंदन में अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करेगी. इस बार फोल्डेबल स्मार्टफोन का शेप बदल सकता है.
अब तक जितनी जानकारियां सामने आई हैं उनसे साफ है कि इस बार फोल्डेबल नए शेप और साइज में आएगा. देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी फोल्डेबल में क्रीज दिखेगी?
Galaxy Fold 8 के संभावित फीचर्स
पिछले साल कंपनी ने Galaxy Fold 7 पेश किया था जो सबसे पतला फोल्डेबल फोन था. इस बार कंपनी शायद उसी थिकनेस को बरकरार रखेगी. क्योंकि अगर Fold 7 से भी पतला लॉन्च होता है तो ग्राउंडब्रेकिंग होगा, जिसकी उम्मीद कम है.
यह भी पढ़ें: भारत के बाद सोमालिया ने भी किया WhatsApp Username का किया विरोध, Meta की बढ़ी टेंशन
इस इवेंट में सैमसंग अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और Galaxy AI से जुड़े कई नए प्रोडक्ट पेश कर सकती है. कंपनी ने फिलहाल डिवाइसेज के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन टीजर से साफ है कि फोकस फोल्डेबल डिवाइस और AI पर रहने वाला है.
जाहिर है इस इवेंट में Galaxy Fold और Flip सीरीज के अपग्रेड लॉन्च होंगे. गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा का भी नया वर्जन आएगा और साथ ही कंपनी स्मार्ट रिंग का भी नया वर्जन पेश कर सकती है.
यह भी पढ़ें: सस्ता हो गया सैमसंग का प्रीमियम फोन, ऐमेजॉन पर इतनी रह गई कीमत
सैमसंग का कहना है कि नए Galaxy डिवाइस पहले से ज्यादा पर्सनल और AI बेस्ड एक्सपीरिएंस देंगे. कंपनी ने अपने टीजर में A New Shape Unfolds टैगलाइन का इस्तेमाल किया है. इससे माना जा रहा है कि इस बार सिर्फ पुराने डिजाइन का अपग्रेड नहीं, बल्कि कोई नया फॉर्म फैक्टर भी देखने को मिल सकता है.
सैमसंग 6-7 डिवाइसेज कर सकता है लॉन्च
भारत में यह इवेंट 22 जुलाई को शाम 6:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा. इसे सैमसंग की वेबसाइट और कंपनी के YouTube चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा.
इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 पेश किए जा सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में सैमसंग के नए स्मार्ट ग्लास या XR डिवाइस की भी चर्चा है, लेकिन कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें: गूगल ने पहले ही भेज दिया था वेनेजुएला में भूकंप का अलर्ट, फोन पर आया था ये मैसेज
Galaxy Z Fold 8 को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नया डिजाइन, ज्यादा चौड़ा कवर डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और बेहतर कैमरा देखने को मिल सकता है.
वहीं Galaxy Z Flip 8 में भी एआई फीचर्स और परफॉर्मेंस पर खास फोकस रहने की उम्मीद है. सैमसंग ने भारत में नए Galaxy डिवाइस के लिए प्री रिजर्व भी शुरू कर दिया है.
कस्टमर्स 999 रुपये देकर VIP Pass बुक कर सकते हैं. इसके बदले उन्हें 2,799 रुपये तक के बेनिफिट्स और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिलेगा. यह ऑफर 22 जुलाई तक या प्री-बुकिंग शुरू होने तक उपलब्ध रहेगा.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क