सस्ता हो गया सैमसंग का प्रीमियम फोन, ऐमेजॉन पर इतनी रह गई कीमत

4 July 2026

Photo: ITG

Amazon पर प्राइम डे सेल की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें कई बंपर ऑफर मिल रहे हैं. सैमसंग गैलेक्सी एस 25 FE पर भी खास ऑफर मिल रहा है. 

Photo: Samsung 

प्राइम डे सेल के दौरान सैमसंग के इस हैंडसेट को करीब 15 हजार रुपये से डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. 

Photo: ITG

Samsung Galaxy S25 FE का शुरुआती वेरिएंट 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और ऐमेजॉन सेल के दौरान ये यह हैंडसेट 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

Photo: Samsung 

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का Full-HD+ डाइनेमिक AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया है.

Photo: Samsung 

सैमसंग के इस हैंडसेट में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विकटस प्लस का सपोर्ट दिया गया है.

Photo: ITG

Samsung Galaxy S25 FE में इनहाउस चिपसेट एक्सीनोस 2400 का इस्तेमाल किया गया है. स्टोरेज के तीन ऑप्शन मिलते हैं, जो 128GB, 256GB और 512GB में आता है.

Photo: Samusng 

Samsung Galaxy S25 FE में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 दिया गया है. इसमें 7 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा.

Photo: Samsung 

Samsung Galaxy S25 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन लेंस, 8MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है.

Photo: Samsung 

Samsung Galaxy S25 FE को पावर देने के लिए 4900mAh की बैटरी दी है. इसमें 45W की चार्जिंग मिलती है. फोन 15W की वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.

Photo: Samsung 

Read Next