Samsung AI Smart Glass Launch: म्यूजिक, कॉलिंग, एआई और कैमरा से लैस हैं सैमसंग के नए स्मार्ट चश्मे

सैमसंग के नए AI बेस्ड स्मार्ट ग्लासेज से Meta RayBan को कड़ी टक्कर मिल सकती है. सैमसंग ने गूगल के साथ पार्टनर्शिप में इसे लॉन्च किया है. कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर्स सहित कई दिलचस्प फीचर्स इस स्मार्ट चश्मे में मिलते हैं.

Advertisement
सैमसंग ने पेश किय AI स्मार्ट ग्लास सैमसंग ने पेश किय AI स्मार्ट ग्लास

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

सैमसंग ने AI स्मार्ट ग्लासेज से पर्दा उठा दिया है. Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में कंपनी ने अपने नए इंटेलिजेंस आईवियर की पहली झलक दिखाई. ये स्मार्ट ग्लासेज Google के साथ मिलकर तैयार किए गए हैं और इनमें Android XR प्लेटफॉर्म और Gemini AI का इस्तेमाल किया गया है.

डिजाइन के लिए सैमसंग ने दुनिया के दो बड़े आईवियर ब्रांड जेन्टल मॉन्सटर और वॉर्बी पार्कर के साथ साझेदारी की है.  पहली नजर में ये स्मार्ट ग्लास बिल्कुल नॉर्मल चश्मे जैसे दिखते हैं.

Advertisement

सैमसंग का कहना है कि कंपनी का मकसद ऐसा AI डिवाइस बनाना है जिसे लोग पूरे दिन आराम से पहन सकें. यही वजह है कि इनका डिजाइन हल्का और स्टाइलिश रखा गया है, ताकि यह टेक गैजेट कम और आम चश्मा ज्यादा लगे.

यह भी पढ़ें: Galaxy Z Fold8 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 4.1mm डिजाइन के साथ आया Samsung का सबसे प्रीमियम Fold

इन स्मार्ट ग्लासेज की खासियत Gemini AI भी है. यूजर बिना फोन निकाले सिर्फ आवाज से कई काम कर सकेंगे. रास्ता पूछना हो, मैसेज का जवाब देना हो, नोटिफिकेशन का सार जानना हो या कैलेंडर में नया इवेंट जोड़ना हो, ये सभी काम चश्मे के जरिए किए जा सकेंगे.

अगर आप किसी दूसरे देश में हैं तो यह रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी करेगा. इतना ही नहीं, सामने लगे साइनबोर्ड या मेन्यू का ट्रांसलेशन भी करके दिखा सकेगा. 

Advertisement

सैसमंग का कहना है कि यह डिवाइस Galaxy Ecosystem का हिस्सा है. यानी अगर आपके पास Galaxy स्मार्टफोन है तो दोनों डिवाइस एक-दूसरे के साथ आसानी से काम करेंगे.

फोन जेब में रहेगा और कई काम सीधे चश्मे से हो जाएंगे. यूजर फोटो भी ले सकेंगे और रोजमर्रा के कई टास्क हैंड्स-फ्री तरीके से पूरे कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Samsung की नई Galaxy Watch Ultra2 और Watch9 लॉन्च, AI अब आपकी सेहत का भी रखेगा हिसाब

इन स्मार्ट ग्लासेज को तैयार करने में फैशन पर भी खास ध्यान दिया गया है. जेन्टल मॉन्सटर अपने बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन के लिए जाना जाता है, जबकि वॉर्बी पार्कर क्लासिक और सिंपल फ्रेम बनाता है.

सैमसंग का कहना है कि अलग-अलग डिजाइन और फ्रेम ऑप्शन की वजह से यूजर अपनी पसंद के हिसाब से मॉडल चुन सकेंगे. 

Samsung के स्मार्ट ग्लासेज  Meta Ray-Ban Smart Glasses को कड़ी टक्कर देंगे. अभी तक मेटा इस बाजार में सबसे मजबूत खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन सैमसंग और गूगल की साझेदारी इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है. Android XR और Gemini AI की वजह से कंपनी एआई एक्सपीरिएंस को स्मार्टफोन से आगे ले जाना चाहती है.

फिलहाल सैमसंग ने इन स्मार्ट ग्लास की कीमत का खुलासा नहीं किया है. कंपनी ने सिर्फ इतना बताया है कि इन्हें इस साल के आखिर में चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया जाएगा. आने वाले महीनों में कीमत, उपलब्धता और दूसरे फीचर्स की जानकारी भी शेयर की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »