माता-पिता के ज्यादा फोन इस्तेमाल करने से बच्चों से बढ़ रही है दूरी! जानिए सच

क्या आप भी बच्चों के साथ समय बिताते हुए बार-बार फोन देखते हैं? एक स्टडी बताती है कि माता-पिता की यह आदत बच्चों को इमोशनली दूर कर सकती है. जानिए इसका असर और रिश्ता मजबूत रखने के आसान तरीके.

Advertisement
फोन की लत कैसे बच्चों को अकेला महसूस करा सकती है. (Photo: AI) फोन की लत कैसे बच्चों को अकेला महसूस करा सकती है. (Photo: AI)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

आज के मॉडर्न समय में टेक्नोलॉजी के साथ लोग बहुत ज्यादा बिजी हो चुके हैं. आज लगभग हर ऑफिस का काम स्मार्टफोन से हो जाता है. वहीं, लोग एंटरटेनमेंट और दूसरों से बात करने के लिए भी सोशल मीडिया का लगातार इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार माता-पिता बच्चों के साथ समय बिताते हुए भी फोन चलाते रहते हैं. यही आदत धीरे-धीरे बच्चों और माता-पिता के रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती है. आइए जानते हैं कैसे बच्चे अपने ही माता-पिता से दूर होते जा रहे हैं.

Advertisement

जानिए कैसे दूर होते जा रहे हैं बच्चे अपने माता-पिता से

एक स्टडी कई साल तक की गई थी. इसमें 10 से 15 साल की उम्र के 284 बच्चों को शामिल किया गया. उनसे पूछा गया कि उनके माता-पिता कितनी बार स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, इससे उन्हें कैसा महसूस होता है और वे कैसे व्यवहार करते हैं. इन सवालों के जरिए यह समझने की कोशिश की गई कि जब माता-पिता फोन में ज्यादा बिजी रहते हैं, तो बच्चों पर उसका क्या असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

बच्चे रहते हैं दुखी और गुस्से में

स्टडी में पता चला कि जब बच्चा अपने माता-पिता से बात करता है और उनका ध्यान फोन में ही रहता है, तो बच्चे को बहुत गुस्सा और दुख महसूस हो सकता है. उसे लगता है कि उसकी बात को नजरअंदाज किया जा रहा है. अगर ऐसा बार-बार होता रहे, तो इसका असर बच्चे की पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है और उसके मन में नेगेटिव फीलिंग आने लगती है.

Advertisement

माता-पिता के साथ रिश्ता हो जाता है खराब

जब माता-पिता हमेशा फोन की स्क्रीन में बिजी रहते हैं, तो बच्चा कई बार कोशिश करने के बाद भी हार मान लेता है. उसे लगने लगता है कि बात करने का कोई फायदा नहीं है. धीरे-धीरे वह अपने माता-पिता से दूर होने लगता है और दोनों के बीच का रिश्ता कमजोर होने लगता है.

यह भी पढ़ें: वॉट्सऐप की इस सेटिंग को आज ही ऑन करें, हैंग नहीं होगा फोन

जानिए कैसे रखें बच्चों को इमोशनली कनेक्टेड

आज के समय में लोगों के पास बच्चों के साथ बिताने के लिए पहले से ही कम समय होता है. ऐसे में अगर बच्चा आपसे बात कर रहा हो और आप फोन में ही बिजी रहें, तो आप दोनों के बीच आमने-सामने की बातचीत कम हो जाती है. इससे बच्चा खुद को इमोशनली अकेला महसूस कर सकता है.

रिसर्च के मुताबिक, अगर आप अपने बच्चे के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं, तो हेल्दी टेक हैबिट्स अपनाएं. बच्चे से बात करते समय या खाना खाते समय फोन का इस्तेमाल न करें. अगर किसी जरूरी काम की वजह से फोन देखना पड़े, तो बच्चे से कहें, बस एक काम खत्म कर लूं, फिर आराम से बात करेंगे. इससे बच्चे को आपकी बात समझ आएगी और माता-पिता और बच्चों के बीच रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »