ChatGPT मेकर ला रहा अपना पहला AI डिवाइस, क्या स्मार्ट स्पीकर की तरह काम करेगा?

ChatGPT मेकर OpenAI अपना पहला AI डिवाइस ला रहे हैं, जो घर में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा. ये एक बिना स्क्रीन वाला स्पीकर होगा, जिसके साथ रिचार्जेबल बैटरी होगी. इसमें जीपीटी लाइव का भी सपोर्ट मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से AI संबंधित सवाल कर सकेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
OpenAI बिना डिस्प्ले वाला स्पीकर बना रहा है. (Photo: Unsplash) OpenAI बिना डिस्प्ले वाला स्पीकर बना रहा है. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

चैटजीपीटी मेकर OpenAI अपना पहला डिवाइस लेकर आ रहा है. यह एक हार्डवेयर प्रोडक्ट है, जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकेगा. साथ ही ये बिना डिस्प्ले वाला स्पीकर होगा. ये जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स से मिली है. 

रिपोर्ट में बताया है कि यह घर में इस्तेमाल होने वाला AI कंपेनियन प्रोडक्ट होगा, जिसको घर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. रिपोर्ट में बताया है कि यह डिवाइस अभी डेवलमेंट स्टेज पर है. 

Advertisement

रिपोर्ट में बताया है कि यह AI के लिए तैयार किया कंप्यूटर है, जिसको खासतौर से ChatGPT के लिए तैयार किया जा रहा है. इसमें एडवांस्ड वॉयस कैपिबिलिटीज है. हालांकि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं है.  

AI कंपेनियम डिवाइस क्या होता है? 

AI कंपेनियम डिवाइस के अंदर कुछ खास फीचर्स मिलेंगे. जैसे स्मार्ट होम एप्लाइसेंस कंट्रोल करने का फीचर, प्ले मीडिया का फीचर और मैसेज आदि का जवाब देने का फीचर आदि.  

यह भी पढ़ें: ChatGPT के मालिक ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, अमेरिकी AI को बदनाम करने का दावा

घर में तैयार किया जा सकेगा ये AI डिवाइस 

AI कंपेनियम डिवाइस को घर के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसको लेकर दावा किया है. ओपनएआई के अपकमिंग प्रोडक्ट में रिचार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में यूजर्स इसको एक रूम से दूसरे रूम में लेकर जा सकेंगे.  

Advertisement

ओपनएआई के प्रोडक्ट में कैमरा और सेंसर भी होंगे 

रिपोर्ट में बताया है कि इसमें कैमरा और अन्य सेंसर भी होंगे. इसकी मदद से वह अपने आस पास को आसानी से समझ सकेगा. इसको स्मार्ट स्पीकर के रूप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे. 

चैटजीपीटी वॉयस मोड का सपोर्ट मिलेगा 

ओपनएआई के प्रोडक्ट में चैटजीपीटी वॉयस मोड का सपोर्ट मिलेगा, जिसको जीपीटी लाइव भी कहा है. यह मोड सुन सकता है और जवाब भी दे सकता है. साथ ही प्रोसेस और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करेगा. 

ओपनएआई ने अपने इस प्रोडक्ट के लिए बड़ी तैयार की है, जिसके लिए 5.6 बिलियन में एक स्टार्टअप का एक्वायर किया था. इस स्टार्टअप की शुरुआत ऐपल के पूर्व डिजाइनर जॉन आइव ने की थी. हालांकि ये प्रोडक्ट अभी डेवलपमेंट फेज में है और इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, उसको लेकर अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल डिटेल्स शेयर नहीं की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »