कंपनी बंद होने की खबरों के बीच आया वनप्लस का नया टीजर, दिखाया नया फोन का डिजाइन

OnePlus कंपनी के बंद होने की खबरों की बीच में नया अपडेट सामने आया है. वनप्लस भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका कंपनी ने टीजर भी जारी किया है. अपकमिंग हैंडसेट का नाम OnePlus N6x नाम दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
OnePlus N6x का ऑफिशियल टीजर सामने आया. (Photo: OnePlus) OnePlus N6x का ऑफिशियल टीजर सामने आया. (Photo: OnePlus)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

वनप्लस के बंद होने की खबरों के बीच कंपनी ने एक नया टीजर जारी किया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी भारत में अपने ऑपरेशन को जारी रखेगी. अब वनप्लस भारत में एक नया किफायती स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका नाम OnePlus N6x होगा. 

वनप्लस ने ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही अपकमिंग हैंडसेट का डिजाइन का संकेत दे दिया है. साथ ही न्यू कलर वेरिएंट और रिडिजाइन कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है. हालांकि अभी तक कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है. 

Advertisement

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जिससे पता चलता है कि अपकमिंग हैंडसेट को एक्सक्लुसिवली ऐमेजॉन पर ही सेल किया जाएगा. यह स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगा, जो ब्लू और रेड कलर होंगे. कुछ रिपोर्ट्स में बताया है कि ये नाम लाइट ब्लू और मरून होंगे. 

OnePlus N6x होगा फ्लैट डिस्प्ले 

टीजर देखकर अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर बहुत ज्यादा डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है. डिजाइन की बात करें तो अपकमिंग हैंडसेट में फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा और बैक पैनल कर्व्ड होंगे. बैक पैनल के बीचों बीच वनप्लस की ब्रांडिंग होगी. रियर कैमरा मॉड्यूल कैप्सूल शेप में होगा, जो लेफ्ट साइड पर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: OnePlus लेकर आ रहा है 8000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत होगी कम, टीजर जारी

OnePlus N6x एक किफायती स्मार्टफोन होगा 

Advertisement

OnePlus ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर अभी किसी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है. हालांकि OnePlus N6x एक अफोर्डेबल हैंडसेट होने के बावजूद कई अच्छे हार्डवेयर के साथ लॉन्च होगा. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

OnePlus N6 हाल ही में हो चुका है लॉन्च 

वनप्लस ने बीते महीने ही OnePlus N सीरीज का पहला फोन OnePlus N6 लॉन्च किया है. इसकी कीमत 22,999 रुपये थी, जिसमें 4GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वहीं इसमें 6.8 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »