OnePlus लेकर आ रहा है 8000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत होगी कम, टीजर जारी

OnePlus N6x का टीजर सामने आया है, जिसमें लिखा है कमिंग सून. इससे पता चलता है कि यह हैंडसेट भारत में जल्द ही लॉन्च होगा. यह एक सस्ता स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये से भी कम होगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
OnePlus ला रहा है नया स्मार्टफोन. (File Photo: OnePlus) OnePlus ला रहा है नया स्मार्टफोन. (File Photo: OnePlus)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

वनप्लस भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसको लेकर कंपनी ने नया टीजर शेयर किया है. कंपनी ने पोस्ट में लिखा OnePlus N6x. इससे पहले कंपनी ने वनप्लस एन सीरीज का हैंडसेट लॉन्च किया था, जो किफायती स्मार्टफोन था. 

अब वनप्लस एक और स्मार्टफोन के साथ अपनी तैयारी कर रहा है और कंपनी ने भारत में अपने ऑपरेशन को जारी रखने की बात कही है. हाल ही में अफवाह सामने आई थी कि दुनिया के कई देशों से ऑपरेशन बंद करने जा रहे हैं. 

Advertisement

OnePlus N6 कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन सीरीज है. इससे पहले  OnePlus Nord CE6 Lite सबसे  किफायती हैंडसेट था, लेकिन जून के दौरान इसकी कीमत में भी इजाफा किया जा चुका है. OnePlus N6 सीरीज की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि Nord CE6 Lite की कीमत 25,999 रुपये है.

OnePlus N6x के लीक्स आए सामने  

OnePlus N6x को लेकर कंपनी के टीजर से बहुत ज्यादा जानकारी तो नहीं मिलती है. 91मोबाइल्स ने टिप्स्टर के हवाले से बताया है कि यह कंपनी का नेक्स्ट अफोर्डेबल हैंडसेट होगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, Lithium-ion की जगह सोडियम मेटल की तैयारी

OnePlus N6x मेंन मिलेगी 8000mAh की बैटरी 

ये हैंडसेट Realme P4R के जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च होगा. इसमें 8000mAh की बैटरी, 45W का फास्ट चार्जर और  HD+ LCD डिस्प्ले दिया  जाएगा. 

Advertisement

जल्द होगा लॉन्च डेट का खुलासा 

Amazon India पर अपकमिंग  OnePlus N6x को लेकर टीजर शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि इस हैंडसेट को एक्सक्लुसिवली ऐमेजॉन इंडिया से ही सेल किया जाएगा. हालांकि तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. 

यह भी पढ़ें: 70 हजार वाले OnePlus 13 पर बड़ा डिस्काउंट, इतनी रह गई है कीमत

OnePlus N6x के फीचर्स का जल्द होगा खुलासा 

OnePlus N6x को लेकर आने वाले दिनों में और भी डिटेल्स सामने आएंगी. कंपनी की तरफ से स्पेसिफिकेशन्स और बैटरी डिटेल्स आदि को भी कंफर्म किया जाएगा. इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »