मुकेश अंबानी के हाथ में दिखा iPhone Air? वीडियो देखकर लोग कर रहे चर्चा

मुकेश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में उनके हाथ में बेहद पतला सफेद स्मार्टफोन दिखाई दे रहा है. फोन को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह Apple iPhone Air हो सकता है. हालांकि, फोन के मॉडल और उसके मालिक होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
वायरल वीडियो में दिखा पतला फोन! (Photo: AI) वायरल वीडियो में दिखा पतला फोन! (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के हाथ में एक बेहद पतला स्मार्टफोन दिखाई दिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या मुकेश अंबानी Apple का नया iPhone Air इस्तेमाल कर रहे हैं? दरअसल, जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग से जुड़े एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ नजर आते हैं. इसी दौरान उनके हाथ में दिख रहे फोन ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

Advertisement

वीडियो में क्या दिखा?

यह वीडियो 28 अक्टूबर 2026 को मुंबई में हुए Jio Platforms की लिस्टिंग से जुड़े कार्यक्रम का है. वीडियो में मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी को एक सफेद रंग का स्मार्टफोन देते दिखाई देते हैं. फोन का डिजाइन काफी पतला नजर आता है. यही वजह है कि लोग इसे iPhone Air से जोड़कर देख रहे हैं.

अभी तक इस बात की ऑफ़िशियल पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिख रहा फोन iPhone Air ही है. साथ ही, यह भी साफ नहीं है कि फोन मुकेश अंबानी का है या उनके बेटे आकाश अंबानी का. ऐसे में सिर्फ वीडियो देखकर किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: iPhone Air जैसा स्मार्टफोन ला रहा ये चाइनीज ब्रांड, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

iPhone Air की खासियत क्या है?

Advertisement

Apple का iPhone Air अपने पतले डिजाइन की वजह से चर्चा में रहा है. इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. फोन की मोटाई 5.64mm है और इसका वजन करीब 165 ग्राम है. इसमें Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 48MP का कैमरा मिलता है. वहीं, स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB के विकल्प दिए गए हैं.
फोन को लेकर क्यों हो रही चर्चा?

यह भी पढ़ें: iPhone Air 2 में होगा बड़ा बदलाव, सामने आई तस्वीर, बदल सकता है डिजाइन

मुकेश अंबानी के हाथ में दिखने वाले फोन का डिजाइन iPhone Air जैसा लगने की वजह से यह वीडियो चर्चा में है. हालांकि, अभी तक फोन के मॉडल को लेकर कोई ऑफ़िशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि मुकेश अंबानी iPhone Air ही इस्तेमाल करते हैं. फिलहाल, वीडियो में दिख रहे फोन को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »