दुनियाभर में टेक कंपनियां छंटनी की दिशा की तरह आगे बढ़ रही हैं, इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के एक कदम ने पूरी तस्वीर ही बदल दी है. दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट अपने ने अपने 60 हजार कर्मचारियों को वॉलेंटियरी एग्जिट ऑफर (VEO) दिया है, जिसका मतलब है कि कर्मचारी कंपनी छोड़कर अपना कोई बिजनेस या स्टार्टअप आदि शुरू करना चाहते हैं, तो उनको आर्थिक सहायता के साथ करियर सपोर्ट भी दिया जाएगा.
माइक्रोसॉफ्ट के दुनियाभर में करीब 2.23 लाख कर्मचारी मौजूद है और 60 हजार कर्मचारी करीब टोटल वर्कफोर्स का 25 परसेंट है. हालांकि इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि 60 हजार कर्मचारियों की नौकरी खत्म हो जाएगी.
Oracle-Amazon की तुलना में Microsoft का यह कदम सबसे अलग है क्योंकि हाल ही के दिनों में कई टेक कंपनियां AI में इनवेस्ट कर रही हैं और बिजनेस स्ट्रक्चर में भी बदलाव कर रही हैं. ऐसे में वे कंपनियां सीधे कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर रही हैं. ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट का ऑफर उन लोगों के लिए बड़ा ही खास है, जो अपना खुद का स्टार्टअप या बिजनेस करता चाहते हैं. माइक्रोसॉफ्ट ऐसे कर्मचारियों की मदद करेगी.
वॉलेंटियरी एग्जिट ऑफर के लिए एलिजिबल है
दरअसल, अभी माइक्रोसॉफ्ट ने 60 हजार कर्मचारियों को वॉलेंटियरी एग्जिट के लिए एलिजिबल किया है. अब ये ऑफर कितने लोग स्वीकार करेंगे और कितने नहीं, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.
ANI का पोस्ट
माइक्रोसॉफ्ट की लिस्ट में सीनियर और जूनियर सब शामिल
माइक्रोसॉफ्ट की 60 हजार कर्मचारियों की लिस्ट में सिर्फ जूनियर कर्मचारी नहीं है. यह लेवल 70 और उससे के नीचे कर्मचारियों के लिए है, जिसमें भारत, अमेरिका, कनाडा और यूके के कर्मचारी शामिल हैं. इसमें कुछ सीनियर कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 60 हजार कर्मचारियों को ऑफर किया स्वैच्छिक एग्जिट पैकेज, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Amazon और Oracle ने सीधी की थी छंटनी
माइक्रोसॉफ्ट के उलट Amazon और Oracle ने सीधे लोगों की नौकरियों को खत्म कर दिया. ओरैकल ने जब कर्मचारियों को नौकरी से निकाला तो लोगों को सुबह-सुबह ईमेल भेजा और नौकरी जाने की जानकारी दी. इसमें भारत समेत दुनियाभर के कर्मचारी मौजूद थे.
Oracle ने इस साल दो बार बड़ी छंटनी की है, जिसमें टोटल 21 हजार कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया है. भारत समेत दुनियाभर में मौजूद जिन कर्मचारियों को बाहर निकाला है.
सवा लाख से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला
साल 2026 के दौरान 1.35 लाख कर्मचारियों को छंटनी सा सामना करना पड़ा है, जिसमें AI की वजह से भी कई लोगों की नौकरियां गई हैं. इसकी जानकारी लेऑफ ट्रैकर layoffs.fyi ने शेयर की है. पोर्टल पर बताया है कि Amazon ने हाल ही में करीब 1 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क